23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Unnao Junction Railway Station: उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, एक नंबर प्लेटफार्म के ऑफिस के लिए बन रहा नया भवन

Unnao Junction Railway Station अमृत भारत योजना के अंतर्गत उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात मिली थी। जिसके अंतर्गत प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित कार्यालय मल्टी स्टोरीज नए भवन में शिफ्ट होंगे और तीन नंबर प्लेटफार्म की लाइन को भी सीधा किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 29 Oct 2024, 4:02 PM IST

Unnao Junction Railway Station: उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, एक नंबर प्लेटफार्म के ऑफिस के लिए बन रहा नया भवन

उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, एक नंबर प्लेटफार्म के ऑफिस के लिए बन रहा नया भवन

Unnao Junction Railway Station कानपुर लखनऊ के बीच उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है। एक नंबर प्लेटफार्म पर बने सभी कार्यालय गिरा दिया जाएगा। नया भवन लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग की तरफ बनाया जाएगा। जिसकी दूरी पुराने भवन से लगभग 15 मीटर दूर होगी। इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। आरक्षण और टिकट वितरण केंद्र को भी आंशिक रूप से गिराया गया है। स्टेशन अधीक्षक सुधांशु मोहन वर्मा ने यह जानकारी दी है। इधर जिलाधिकारी गौरांग राठी अचानक बीते सोमवार को स्टेशन पहुंच गए। जहां उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से बातचीत कर परेशानियों के विषय में जाना। इस दौरान स्टेशन के बाहर बनाए गए शराब ठेका से निकलने वाले शराबियों पर चर्चा हुई। ‌जो कानून व्यवस्था और यात्रियों के लिए खतरनाक बन चुके हैं। ‌

यह भी पढ़ें: विशेष संप्रदाय के युवक ने कई युवतियों को अपनी जाल में फंसाया

उत्तर प्रदेश अमृत भारत योजना के अंतर्गत उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन (Unnao Junction Railway Station) के डिजाइन में परिवर्तन होने जा रहा है। अब प्लेटफार्म नंबर एक पर बने पूछताछ कार्यालय, स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ, जीआरपी सहित अन्य सभी कार्यालय नए भवन में शिफ्ट किए जाएंगे। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक सुधांशु मोहन वर्मा ने बताया कि नई बिल्डिंग मल्टी स्टोरीज होगी। जिसमें एक नंबर प्लेटफार्म के सभी कार्यालय स्थानांतरित होंगे।

सुधांशु मोहन वर्मा ने बताया कि नए भवन में वेटिंग रूम भी नए रूप में आएगा‌। इसके अतिरिक्त वीआईपी लॉन, स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी, आरपीएफ, IOW, नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। प्लेटफार्म नंबर 3 से नॉन स्टॉपेज गाड़ियों को निकालने में अपनी स्पीड कम करना पड़ता है। मोड अधिक होने के कारण 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही गाड़ी निकाल पाती है। जबकि दो नंबर प्लेटफार्म से मैक्सिमम स्पीड पर गाड़ी निकलती है। जो 110 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास है। ऐसे में प्लेटफार्म नंबर 3 से निकलने वाली गाड़ी 'पटरी के मोड' को भी काम किया जाएगा। जिससे की गाड़ी फुल स्पीड में निकल सके। ‌

जिलाधिकारी ने स्टेशन का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी गौरांग राठी आज रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे। चलते-चलते हुई बातचीत के दौरान स्टेशन अधीक्षक ने स्टेशन के बाहर स्थित शराब ठेका के विषय में जानकारी दी। बोलें जिसकी वजह से स्टेशन का माहौल खराब होता है और जीआरपी और आरपीएफ को भी परेशानी होती है। ‌

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग