
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में विशेष संप्रदाय का युवक तीन-चार हिंदू लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। कहता था कि उसकी बात मान लो, नहीं तो फोटो सोशल मीडिया पर डाल दूंगा। नर सेवा नारायण सेवा ने घटनाक्रम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में संस्थापक विमल द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं के विरुद्ध ऐसे गंभीर अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। फोटो प्रसारित करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे कोई भविष्य में इस तरह की हरकत न कर सके। मामला हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि हसनगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज के रहने वाले आदिल कुरैशी ने कई हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर शारीरिक शोषण किया है। उनके अश्लील फोटो भी बना लिया है। जिनके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। बात ना मानने पर सभी के फोटो वायरल कर दिए गए। जो गंभीर और निकृष्ट अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों के खिलाफ जो अपनी पहचान छुपा कर हिंदू बच्चियों के साथ को कुकृत्य कर रहे हैं। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे उन्हें सबक मिल सके।
विमल द्विवेदी ने बताया कि एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हसनगंज थाना पुलिस अभियुक्त की तलाश में छापा मार रही है। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी सुरेश सिंह सेंगर धर्मेंद्र शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Updated on:
29 Oct 2024, 7:34 PM IST
Published on:
14 Sep 2024, 2:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.