कानपुर

Kanpur News: मेला देखकर लौट रहे भाई-बहनों से मारपीट, 25 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Kanpur Crime News:कानपुर के रावतपुर में जन्माष्टमी का मेला देखकर लौट रहे भाई-बहनों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मसवानपुर में सात सितंबर की घटना के मामले में पुलिस ने 25 दिन बाद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
क्राइम सीन फोटो, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)
क्राइम सीन फोटो, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Kanpur News:कानपुर के रावतपुर में जन्माष्टमी का मेला देखकर देर रात घर लौट रहे भाई-बहनों को रास्ते में रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 25 दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। मसवानपुर में बड़ा शिव मंदिर के पास हुई घटना में चार युवकों पर पुराने विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जन्माष्टमी का मेला देखकर लौट रहे थे भाई-बहन

मसवानपुर निवासी प्रीती यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी दो बहनों और भाई गौरव यादव के साथ किराये के मकान में रहती हैं। सात सितंबर की रात करीब 11:30 बजे वह भाई-बहनों के साथ अरमापुर से जन्माष्टमी का मेला देखकर घर लौट रही थीं।प्रीती के अनुसार, बड़ा शिव मंदिर के पास आटा चक्की के सामने आशीष यादव, अवनीश यादव, करन यादव और अभिषेक यादव पहले से खड़े थे। आरोप है कि चारों ने पुराने विवाद को लेकर गौरव यादव से अभद्रता करते हुए बहस शुरू कर दी।

विरोध पर चारों ने शुरू कर दी मारपीट

आरोप है कि गौरव ने विरोध किया तो चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं प्रीती और उनकी बहनों के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।प्रीती ने तहरीर में बताया कि मारपीट के दौरान उनके पास रखे पांच हजार रुपये भी गिर गए।

घटना सात सितंबर की रात की है, जबकि रावतपुर पुलिस ने करीब 25 दिन बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
03 Oct 2026 05:42 pm
Published on:
03 Oct 2026 05:42 pm