कानपुर

कानपुर में लव जिहाद का मामला, बेटी के साथ भी गंदी बात, कमिश्नर ऑफिस में शिकायत

कानपुर में हिंदू महिला ने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। कमिश्नरेट पुलिस को दिये शिकायती पत्र में उसने बताया कि बेटी के साथ भी यौन शोषण करने का प्रयास किया गया। धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Feature image

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लव-जिहाद का मामला सामने आया है। विवाहित महिला के साथ यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। बच्चों को भी मारा पीटा जा रहा था। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपने शिकायती पत्र में उसने बताया कि मुस्लिम युवक ने उसकी बेटी का भी यौन शोषण करने का प्रयास किया है।‌ कानपुर पुलिस ने बताया कि धर्म परिवर्तन, यौन शोषण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महोबा की रहने वाली महिला ने बताया कि पति से दोस्ती के कारण उनके घर में मुस्लिम युवक का आना जाना था। एक दिन चोरी से उसने नहाने के समय का वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। दबाव बनाकर अपने साथ कानपुर ले आया। उसके साथ तीन बच्चे भी थे। यहां पर उसके साथ यौन शोषण किया गया। बच्ची के साथ भी करने का प्रयास किया गया। उसे पूजा पाठ करते नहीं दिया जाता है। धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया जा रहा है।

क्या कहते है कमिश्नरेट पुलिस?

कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि महिला महोबा की रहने वाली है। पूर्व पति से अनबन के बाद वह मुस्लिम युवक के साथ कानपुर चली आई। महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसके साथ यौन शोषण किया गया है, बेटी के साथ भी यौन शोषण का प्रयास किया गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Updated on:
30 Apr 2024 11:53 am
Published on:
30 Apr 2024 11:53 am