कानपुर

कानपुर मेट्रो टनल बना 40 मकान के लिए बना खतरनाक, दहशत में जी रहे लोग, धरना प्रदर्शन को मजबूर

Metro tunnel से हम लोगों की जान बचाओ कानपुर में बना रहे मेट्रो टनल से लोगों के घरों में दरारें आ गई। घर के अंदर की जमीन धस रही है। ‌शिकायत के बाद भी मेट्रो अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब प्रभावित लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

2 min read
Aug 14, 2024

Kanpur Metro tunnel से हम लोगों की जान बचाओ उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेट्रो टनल लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। टनल के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है। अचानक चार मंजिला मकान धस गया। जिसके कारण आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। दहशत में आए लोगों ने मेट्रो प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, जमकर नारेबाजी की। लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से बातचीत की। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि यहां के लोगों को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत करवाई जाए। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से भी बातचीत की। तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। ‌

Kanpur Metro tunnel से हम लोगों की जान बचाओ हरबंस मोहाल क्षेत्र से मेट्रो गुजर रही है जिसके लिए खुदाई का कार्य किया गया था। यह टनल करीब 52 फीट नीचे से गुजर रही है। यहीं पर अचानक चार मंजिला मकान धस गया। जिससे रहने वाले लोग दहशत में आ गए। इसके पहले रविवार को कमरे की फर्श में 20 फीट गड्ढा हो गया था। अब पूरा मकान ही गिरने की कगार में है। इस संबंध में लोगों ने मेट्रो अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।‌

आक्रोशित लोगों का धरना प्रदर्शन

Kanpur Metro tunnel से हम लोगों की जान बचाओ आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जमकर नारेबाजी भी हो रही है। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि मेट्रो टनल के कारण उनके मकानों को काफी नुकसान हो रहा है। क्षेत्र के लगभग 40 मकान खतरे में है।

मेट्रो टनल के कारण आई के दरारें

Kanpur Metro tunnel से हम लोगों की जान बचाओ क्षेत्रीय पार्षद रजत बाजपेई भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बातचीत की। मोहल्ले के कई मकानों में दरारें आ गई है। पशमेश कश्यप ने बताया कि उसके पूरे मकान में दरार पड़ गई है। चैनल खुदाई के दौरान दरारें आई थी। जिसे मेट्रो वालों ने ठीक किया था। लेकिन अब जगह-जगह छत भी चिटक गई है, वह लोग दहशत में है कि पता नहीं कब छत गिर जाए। कई बार मेट्रो अधिकारियों से शिकायत की। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां के अधिकांश मकान सकरी गलियों में है। जिसके कारण खतरा और भी बढ़ गया है।

आवाज के साथ 20 फीट का गड्ढा

Kanpur Metro tunnel से हम लोगों की जान बचाओ विनोद सिंह के मकान की फर्श करीब 20 फीट तेज आवाज के साथ धस गई। जिससे एक युवक भी गड्ढे में गिरने लगा। गनीमत रही मौके पर खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया। वरना बड़ा हादसा हो जाता है। कौशिक वाजपेई ने मेट्रो अधिकारियों से संपर्क किया। मेट्रो का काम एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड करवा रही है। अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने मेट्रो प्रोजेक्ट मैनेजर डीके सिंह से बातचीत की और उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद करने को कहा। फिलहाल स्थानीय लोग दहशत में है।

Published on:
14 Aug 2024 05:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर