कानपुर

Kanpur News: छात्रावास के कमरे में झूलती मिली बीएससी नर्सिंग छात्रा, फोन न उठने पर खुला राज

Kanpur Hostel Suicide: कल्याणपुर के राजकीय बालिका छात्रावास में बीएससी नर्सिंग की 22 वर्षीय छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

2 min read
Feb 28, 2026

कानपुर। कल्याणपुर स्थित राजकीय बालिका छात्रावास में 22 वर्षीय बीएससी नर्सिंग की छात्रा आराध्या ने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रावास परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घाटमपुर की रहने वाली है छात्रा -

ये भी पढ़ें

लैंबॉर्गिनी केस में बड़ा आदेश: 8.30 करोड़ की जमानत पर थाने से बाहर निकली करोड़ों की कार

घाटमपुर के बरौली गांव निवासी किसान जगजीवन लाल गौतम की बेटी आराध्या कल्याणपुर के राजकीय बालिका छात्रावास में रहकर कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज से बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। परिवार के मुताबिक, वह पढ़ाई में मेधावी थी और भविष्य में एक सफल नर्स बनकर परिवार का सहारा बनना चाहती थी।

छोटे भाई प्रबल ने बताया कि आराध्या गुरुवार को घर आई थी और शुक्रवार दोपहर छात्रावास लौट गई थी। प्रबल स्वयं कल्याणपुर में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ निजी नौकरी करता है। बहन के लौटने की सूचना मिलने पर उसने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका होने पर उसने बगल के कमरे में रहने वाली सहेली काजल से संपर्क किया।

काजल ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घबराकर प्रबल मौके पर पहुंचा और छात्रावास के गार्ड की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। आराध्या का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। गार्ड ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

क्या बोले थाना प्रभारी -

वही पूरे मामले को लेकर संतोष सिंह,थाना प्रभारी कल्याणपुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Updated on:
28 Feb 2026 12:37 pm
Published on:
28 Feb 2026 12:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर