19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा सांसद के घर जूते-चप्पल से विरोध, अखिलेश यादव भड़के—भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

Kanpur Protest:कानपुर में सपा सांसद के घर भाजपा महिला मोर्चा के विरोध के दौरान नेमप्लेट पर जूते-चप्पल मारने का वीडियो वायरल हुआ। इस पर अखिलेश यादव ने कड़ा विरोध जताते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।

2 min read
Google source verification

कानपुर में हुए बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि "महिला पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले भाजपाई क्या किसी महिला का संरक्षण करेंगे और क्या उन्हें आरक्षण देंगे। विपक्ष के एक वरिष्ठ सांसद वयोवृद्ध नरेश उत्तम पटेल के आवास पर जूते से वर्चस्ववादियों द्वारा प्रहार सिर्फ़ इसलिए किया गया है क्योंकि वो ‘पीडीए’ समाज से आते हैं। ये प्रहार-अपमान संपूर्ण ‘पीडीए समाज’ का अपमान है। आज सरदार पटेल जी की आत्मा बहुत दुखी होगी। ‘5 बड़ा या 7’ वाले प्रदेश के भाजपाई अध्यक्ष अपने समुदाय के अपमान पर कुछ बोलेंगे या सत्ता सुख के लालच में अपमान का घूँट पीकर रह जाएंगे। भाजपाई हार की हताशा से अपना आपा खो बैठे हैं।घोर निंदनीय है!

सपा सांसद के आवास पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

दरअसल, यह पूरा मामला शनिवार यानी 18 अप्रैल 2026 का है, जब भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कानपुर में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। महिला आरक्षण को लेकर किए गए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और विरोध के स्वर तेज रहे, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए राजनीतिक हलचल बढ़ गई थी।

नेमप्लेट पर जूते-चप्पल मारने का वीडियो वायरल

प्रदर्शन के दौरान कुछ आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद की नेमप्लेट पर जूते-चप्पल मारकर विरोध जताया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और अब यह घटना अब सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन चुकी है।

पुलिस की सफाई, अभद्रता से किया इनकार

वहीं, इस पूरे मामले पर कानपुर पुलिस ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसे महिला कांस्टेबल ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि इस दौरान किसी भी महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी गई।