Kanpur news: भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते आज कानपुर महापौर के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया है।
Kanpur news: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर हुई छापेमारी में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बरामद होने के बाद, देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। जिसके चलते कानपुर में महापौर और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
बताते चलें कि कानपुर में महापौर प्रमिला पांडे के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर परेड चौराहे पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला फूंकर विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
इस दौरान महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि कांग्रेस के एक सदस्य के ठिकानों से जिस तरह नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। वह यह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी किस कदर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।महापौर ने कहा जनता से लूटी गई पाई पाई का हिसाब अब हो रहा है। गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई निकलवाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।