कानपुर

Kanpur news: दोस्तों ने किया दोस्त के साथ दगा, पहले रेत में गला, फिर कुचला सिर

Kanpur news: कानपुर में तीन दोस्तों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Dec 11, 2023
Kanpur news: दोस्तों ने किया दोस्त के साथ दगा, पहले रेत में गला, फिर कुचला सिर

Kanpur news: कानपुर में एक युवक की पहले गला रेत और फिर सिर कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू करी। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला प्रदीप (30) नवाबगंज के पहलवान पुरवा में किराए के मकान में रहता था। प्रदीप इलाके में रहने वाले दोस्त सूरज, अंकुर और ललित के साथ देर रात शराब पार्टी कर रहा था। इस दौरान सूरज,अंकुर और ललित का प्रदीप से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों में मिलकर पहले गला रेता दिया और फिर सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी। सोमवार को तीनों गंगा बैराज से बिठूर जाने वाले रोड पर बने एक फार्म हाउस के बाहर शव को फेक कर भागने लगे तो पूरी घटना फार्म हाउस के सिक्योरिटी गार्ड ने देख ली और उसने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी घेराबंदी करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जल्द ही किया जाएगा खुलासा

वही पूरे मामले को एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टता शराब पार्टी के दौरान विवाद होने की बात सामने आई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर