कानपुर

Kanpur News:शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Rape Accused: रावतपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी ने शादी समारोह में दोस्ती के बाद युवती को होटल बुलाकर दुष्कर्म किया और विरोध पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

less than 1 minute read
Mar 03, 2026
Feature image

कानपुर। रावतपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने एक शादी समारोह में मुलाकात के बाद युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर होटल बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस बीते दिसंबर 2025 से आरोपी की तलाश कर रही थी।

शादी समारोह में हुई थी मुलाकात -

रावतपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात केशवपुरम निवासी आशीष पांडेय उर्फ सागर से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। वहीं पर दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए, जिसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। आरोपी ने युवती को अपने विश्वास में ले लिया और शादी का वादा किया। आरोपी आशीष ने युवती को धोखे से एक निजी होटल में बुलाया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को डराने के लिए उसके अश्लील वीडियो और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी।

क्या बोले थाना प्रभारी रावतपुर-

कमलेश राय, थाना प्रभारी रावतपुर ने बताया कि युवती की तहरीर पर दिसंबर 2025 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मंगलवार को सटीक सूचना के आधार पर आरोपी आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Published on:
03 Mar 2026 05:09 pm