कानपुर

Kanpur News:जुड़वा बेटियों के हत्यारोपी पिता ने स्टील की थाली से काटा अपना गला, जेल में मचा हड़कंप

Kanpur Crime News:कानपुर जेल में जुड़वां बेटियों की हत्या के आरोपी शशि रंजन मिश्रा ने स्टील की थाली को घिसकर धारदार बनाया और उससे गला काटने की कोशिश की। घायल को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई।
2 min read
May 17, 2026
Twin Daughters Murder Case
जुड़वां बेटियों की हत्या का आरोपी शशि रंजन मिश्रा

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में अपनी जुड़वां बेटियों की हत्या के आरोपी शशि रंजन मिश्रा ने जेल में आत्मघाती कदम उठाकर सनसनी फैला दी। जेल में खाने के लिए दी जाने वाली स्टील की थाली को घिसकर धारदार बनाने के बाद उसने उसी से अपने गले पर वार कर लिया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वही जेल प्रशासन ने तुरंत घायल अवस्था में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर हालात सामान्य बनी हुई है।

थाली घिसकर बनाया हथियार

जानकारी के अनुसार, हत्यारोपी शशि रंजन मिश्रा रविवार को लंच के बाद काफी देर से चुपचाप अपनी थाली को घिस रहा था। बताया गया कि उसने थाली के किनारे को रगड़-रगड़कर धारदार बना लिया। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने अचानक उसी धारदार हिस्से से अपने गले पर वार कर लिया। घटना के बाद वह दर्द से चीख उठा, जिसके बाद साथी बंदियों और बंदी रक्षकों ने तुरंत जेल प्रशासन को सूचना दी। जेल स्टाफ ने आनन-फानन में घायल बंदी को प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की देखरेख में देर शाम तक उसका इलाज चला, जिसके बाद उसकी हालत को स्थिर बताया गया। उर्सला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई है और खतरे से बाहर होने की पुष्टि की है।

जेल प्रशासन ने दी जानकारी, जल्द वापस भेजे जाने की तैयारी

जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि डॉक्टरों से लगातार संपर्क में रहकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हालत स्थिर होने के बाद कुछ घंटों में शशि रंजन मिश्रा को वापस जेल शिफ्ट कर दिया जाएगा।

दो बेटियों की हत्या का है आरोप

गौरतलब है कि नौबस्ता थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति फेज-2 अपार्टमेंट में रहने वाले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शशि रंजन मिश्रा ने 18 अप्रैल को अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों रिद्धि और सिद्धि की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद उसने खुद पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।बताया जा रहा है कि आरोपी की निजी और पारिवारिक जिंदगी लंबे समय से तनावपूर्ण थी। लव मैरिज के बाद परिवार से दूरी और घरेलू विवादों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। जेल में भी वह लगातार तनाव में था।

Updated on:
17 May 2026 07:51 pm
Published on:
17 May 2026 07:51 pm