कानपुर

Kanpur News:आपका खोया फोन कहां है?पुलिस ने 51 लोगों को बताया लोकेशन, ऐसे मिला वापस

Kanpur Police Mobile Recovery:कानपुर पश्चिम जोन सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल से 10 लाख के 51 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी के नेतृत्व में तकनीक से ट्रेसिंग हुई। फोन पाकर लोग बोले- थैंक्यू पुलिस।

2 min read
May 08, 2026

कानपुर से पुलिस की एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपका दिन बना देगी। अगर आपका मोबाइल कभी खोया हो तो आप समझ सकते हैं कि उसमें सिर्फ फोन नहीं, यादें और जरूरी डॉक्यूमेंट भी चले जाते हैं। कानपुर कमिश्नरेट की पश्चिम जोन सर्विलांस टीम ने लोगों की इसी परेशानी को समझा और कमाल कर दिखाया।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:बकरी घर में घुसने पर शुरू हुआ विवाद,महिला से मारपीट, जेठ समेत 5 पर केस दर्ज

51 फोन, 10 लाख की कीमत, एक साथ बरामद

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मार्गदर्शन में सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल और जनशिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। तकनीकी ट्रैकिंग की मदद से टीम ने अलग-अलग इलाकों से कुल 51 मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी फोनों की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे अच्छी बात ये रही कि पुलिस ने सत्यापन की पूरी प्रक्रिया के बाद हर फोन उसके असली मालिक को सौंप दिया।

खोया फोन मिला तो चेहरों पर लौटी मुस्कान

महीनों से अपना फोन खोने का दर्द झेल रहे लोगों के लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। अपना खोया हुआ मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों की आंखें नम हो गईं। फोन वापस पाने वाले एक शख्स ने कहा, "उम्मीद ही छोड़ दी थी। पुलिस ने सिर्फ फोन नहीं, मेरी यादें लौटाई हैं।" ज्यादातर लोगों ने एक सुर में कहा-"थैंक्यू कानपुर पुलिस"।

ऐसे काम करता है CEIR पोर्टल

पुलिस ने बताया कि ये पूरी कार्रवाई CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल की मदद से की गई। जब भी कोई मोबाइल खोता है, उसकी शिकायत इस पोर्टल पर दर्ज होते ही फोन का IMEI नंबर ब्लॉक हो जाता है। इसके बाद जैसे ही कोई उस फोन में सिम डालता है, उसकी लोकेशन ट्रेस हो जाती है। इसी तकनीक से पुलिस ने इन 51 मोबाइल को अलग-अलग शहरों तक से ढूंढ निकाला।

अभियान जारी रहेगा

डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पश्चिम जोन में खोए मोबाइल की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों की शिकायतों का तुरंत निस्तारण करना और तकनीक के जरिए मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Published on:
08 May 2026 05:51 pm
Also Read
View All