
सांकेतिक फोटो
कानपुर के सचेण्डी थाना क्षेत्र के रैकेपुर गांव में बकरी के घर में घुसने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि महिला के जेठ और उनके परिवार के लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता प्रियंका पाल ने पुलिस को तहरीर देकर अजीत पाल, सचिन पाल, सुमन पाल, नेहा और निधि पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रैकेपुर निवासी प्रियंका पाल ने सचेण्डी थाने में तहरीर दी है। पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं, और वह अपने छोटे बच्चों के साथ गांव में अकेली रहती हैं।प्रियंका का आरोप है कि घर के बगल में रहने वाले रिश्ते के जेठ अजीत पाल अक्सर उनसे गाली-गलौज और अभद्र भाषा में बात कर अपमानित करते हैं।बीती रात जेठ अजीत पाल की बकरी घर में घुस गई। इसका विरोध किया तो जेठ भड़क गया। उसने घर खाली कर पति के पास चले जाने की बात कही। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।
घर में घुसकर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी
आरोप है कि इसके बाद जेठ अजीत पाल, उसका बेटा सचिन पाल, पत्नी सुमन पाल और बेटियां नेहा और निधि एकजुट होकर जबरन घर में घुस आए। सभी ने मिलकर लात-घूंसों से मारपीट की और घर का सामान भी तोड़फोड़ कर इधर-उधर फेंक दिया। पीड़िता के मुताबिक, मारपीट के दौरान अजीत पाल ने अपने बेटे सचिन से कहा कि "रस्सी से गला कसकर इसे मार डालो, जिससे रोज-रोज का झगड़ा खत्म हो जाए।" शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।
घटना के बाद पीड़िता प्रियंका पाल ने सचेण्डी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजीत पाल, सचिन पाल, सुमन पाल, नेहा और निधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सचेण्डी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
08 May 2026 01:19 pm
Published on:
08 May 2026 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
