कानपुर में इस हफ्ते मानसून 2024 के सक्रिय होने की संभावना है। मंगलवार की रात से मौसम करवट बदलेगा और बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश होगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है।
मानसून 2024 के इस हफ्ते सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 2 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी। बिजली चमकने की भी संभावना है। आज कानपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। बूंदाबांदी होने का भी पूर्वानुमान है। रात को गरज चमक के साथ बारिश होने की जानकारी दी गई है। बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में बादल गरजने के साथ आंधी भी चल सकती है। झमाझम बारिश होने की भी संभावना है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन के मुकाबले रात में और जोरदार बारिश होगी। देर रात बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश होगी। जिससे अगले दिन तापमान में कमी आएगी।
कानपुर में बुधवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश का अनुमान 80 प्रतिशत है। गुरुवार एक अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। बारिश का अनुमान 82 प्रतिशत है। शुक्रवार 2 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश का अनुमान 76 प्रतिशत है। शनिवार 3 जुलाई को तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि बारिश 71 प्रतिशत होने की संभावना है। 4 अगस्त रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश का अनुमान 73 प्रतिशत है।