कानपुर

कानपुर रेन अलर्ट: रात में गरज चमक के साथ बारिश, 28 जून की सुबह की शुरुआत बारिश से, जानें मौसम का हाल?

भारत मौसम विभाग में बारिश को लेकर नई जानकारी दी है। जिसके अनुसार आज बृहस्पतिवार की रात कानपुर में बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत बारिश से होगी। जानें कैसा रहेगा 28 जून का मौसम?

less than 1 minute read
Jun 27, 2024

आईएमडी (IMD) भारत मौसम विभाग ने (monsoon update 2024) बारिश को लेकर नई जानकारी दी है। जिसके अनुसार 2 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर गरज चमक के साथ हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग (UP monsoon Update 2024) के अनुसार आज रात कानपुर में गरज चमक के साथ बारिश (UP pre monsoon) होने की संभावना है। आगामी 28 जून को सुबह की शुरुआत बारिश से होगी। रात को भी झमाझम बारिश होने की जानकारी दी जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 64% प्रतिशत बारिश (UP pre monsoon) होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 28 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 28 जून शुक्रवार को सुबह बूंदाबांदी हो सकती है। दिन में भी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में 60% बारिश होने का अनुमान है। रात में भी गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 70% बारिश होने का अनुमान है।

Updated on:
27 Jun 2024 06:41 pm
Published on:
27 Jun 2024 06:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर