कानपुर

कानपुर: आईआईटी कैंपस में संबोधन के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक गिरें, हुई मौत

आईआईटी कानपुर में उसे समय हड़कंप मच गया। जब एल्युमिनाई मीट को संबोधित करते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर समीर खांडेकर गिर पड़े। जिन्हें कार्डियोलॉजी ले जाया गया।

less than 1 minute read
Dec 23, 2023
आईआईटी कैंपस में संबोधन के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक गिरें, हुई मौत
वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर समीर खांडेकर

उत्तर प्रदेश के कानपुर आईआईटी कैंपस में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर समीर खांडेकर गिर पड़े। जिन्हें स्थानीय कार्डियोलॉजी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के समय वैज्ञानिक समीर खांडेकर आईआईटी ऑडिटोरियम में एल्युमिनाई मीट को संबोधित कर रहे थे। अच्छी सेहत पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। संबोधन के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके पहले की मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, मंच पर गिर पड़े। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आईआईटी प्रशासन ने प्रोफेसर समीर खांडेकर की मौत पर दुख व्यक्त किया।

आईआईटी कैंपस में एल्युमिनाई नीट का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर समीर खांडेकर भी संबोधित कर रहे थे। ‌गिरने के पहले उनके चेहरे का भाव बदलने लगा। लेकिन मौके पर मौजूद लोग जब तक समझ पाते, प्रोफेसर नीचे गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें कार्डियोलॉजी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ‌

जन्म जबलपुर में हुआ था

प्रोफेसर समीर खांडेकर का जन्म जबलपुर मध्य प्रदेश में 10 नवंबर 1971 में हुआ था। कानपुर आईआईटी से उन्होंने 2000 में बीटेक किया। इसके बाद 2004 में जर्मनी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। 2004 में ही असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में आईआईटी कानपुर ज्वाइन किया। 2014 में प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नत हुए। इसके बाद उन्हें मैकेनिकल इंजीनियर का विभागाध्यक्ष और 2023 में उन्हें 'डीन आफ स्टूडेंट अफेयर' बनाया गया।‌

पारिवारिक पृष्ठभूमि

प्रोफेसर समीर खांडेकर अपने पीछे पत्नी पराधान्य और बेटे प्रवाह को छोड़ गए हैं। माता-पिता भी है। पुत्र प्रवाह विदेश में है। मृतक परिजनों के अनुसार विदेश से पुत्र के आने के बाद अंतिम संस्कार होगा।

Published on:
23 Dec 2023 03:48 pm