सैफई थाना पुलिस को सूचना मिली कि पीजीआई के सामने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा है। जहां नौकरी के लिए लोगों को झांसा दिया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस में पूछताछ की। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में इटावा निवासी राहुल पांडे के साथ दो फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। जिनके पास से भारी मात्रा में अभ्यर्थियों के शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्र बरामद हुए हैं। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड शामिल है। 30 हजार रुपए नगदी भी बरामद हुआ है।