घटना के बाद भी वह अपने रिश्तेदारों को फोन करती रही। अब तब उसके पांच ऑडियो वायरल हुए हैं। हर ऑडियो में राज छिपा है। आइए जानते हैं किस ऑडियो में उसने क्या कहा-
कानपुर. कानपुर शूटआउट कांड के मुख्य अभियुक्त गैंगस्तर विकास दूबे के मामा प्रेमप्रकाश के बेटे शशिकांत की पत्नी मनु के अब तक पांच ऑडियो वायरल हो चुके हैं। घटना की रात की वह चश्मदीद गवाह थी। उसे घटना के पहले क्या होना है यह सब पता था। घटना के बाद भी वह अपने रिश्तेदारों को फोन करती रही। अब तब उसके पांच ऑडियो वायरल हुए हैं। हर ऑडियो में राज छिपा है। आइए जानते हैं किस ऑडियो में उसने क्या कहा-
1.भाभी विकास दूबे ने कई की हत्या कर दी...
पहला वीडियो—शशिकांत की पत्नी मनु का पहले ऑडियो वायरल हुआ । जिसमें विकास दुबे के भाई की पत्नी अंजली से वह बात कर रही है। मनु, अंजली को बता रही थी कि विकास दुबे ने कई लोगों की हत्या कर दी है। एक बॉडी घर के आंगन में पड़ी है और दो बॉडी घर के बाहर दरवाजे पर पड़ी है। इस बातचीत में अंजली मोबाइल से नंबर डिलीट करने की बात कहती है।
भैया कल्लू पकड़ा गया है...
2.दूसरा ऑडियो- दूसरे ऑडियो में मनु अपने एक भाई से बात कर कहती है कि जिसके-जिसके पास ये नंबर है, वो मोबाइल से डिलीट कर दो। हम ये मोबाइल नहीं खोल पा रहे हैं। सिम तोड़ नहीं पा रहे हैं। कल्लू पकड़ा गया है। अगर तुम्हारे आसपास पुलिस हो तो हम तुमसे बात करना चाहें तो एक बार खांस देना। हम जान जाएंगे कि पुलिस है।
गोपाल की छत पर शशिकांत है...
3. तीसरा ऑडियो — बुधवार को भी मनु का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनु बउआ से फोन पर बात कर रही थी। मनु बता रही है कि कौन किसकी छत पर है। मनु बउआ को बता रही है कि प्रभात की छत पर कौन है, और गोपाल की छत पर शशिकांत है। वहीं बउवा विकास की छत पर बनी अंटिया पर बैठा था।
जल्दी आओ पापा, गोली चलाओ
4.चौथा वीडियो — शशिकांत की पत्नी मनु का गुरुवार को एक और ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें वो ससुर प्रेम प्रकाश पांडेय से कह रही है कि पापा कहां है तो प्रेम प्रकाश ने बताया कि आ रहे है, मनु कहती है जल्दी आओ पापा, विकास भैया कह कर गए है कि छत पर चढ़ो गोली चलाओ।