मिट्टी परीक्षण में पास हुई मेट्रो परियोजना 

 मेट्रो परियोजना के लिए मिट्टी परीक्षण का काम पूरा हो गया है। 

less than 1 minute read
Jul 31, 2015
bangalore merto may be late, metro of bangalore
File Phoot
कानपुर। महानगर में मेट्रो परियोजना के लिए मिट्टी परीक्षण का काम पूरा हो गया है। परीक्षण के दौरान 55 स्थलों में से कहीं कोई कमी नहीं मिली है। रिपोर्ट में पाया गया है कि शहर में भूमिगत और एलीवेटेड ट्रैक बनाकर मेट्रो का संचालन किया जा सकता है। टेक्प्रो कंपनी ने परीक्षण रिपोर्ट राइट्स कंपनी को सौंप दी है। परीक्षण में सब कुछ ओके मिलने पर अब अफसरों ने राहत की सांस ली है।

वहीं राइट्स भी 10 अगस्त तक डीपीआर केडीए को सौंपेगी। मेट्रो ट्रेन के स्टेशन हर एक किलोमीटर पर बनाया जाना है। इस तरह 32 किलो मीटर के रूट पर 32 स्टेशन बनाए जाने हैं। पालीटेक्निक में 16 और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 22 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। मेट्रो के यार्ड की स्थापना के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। कितनी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा और कितनी भूमि का पुनर्ग्रहण, इसका निर्धारण भी दो-तीन दिनों में हो जाएगा।

Published on:
31 Jul 2015 02:45 pm