कानपुर

कानपुर में मां की चाकू मार कर हत्या, बेटे की पसंद नहीं थी मां को मंजूर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Son stabbed his mother to death, police arrested him कानपुर में बेटे ने अपने मां की चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

1 minute read
Apr 16, 2025

Son stabbed his mother to death, police arrested him कानपुर में बेटे ने मां की चाकू मार कर नृशंस हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतका मां फतेहपुर की रहने वाली थी। जो अपनी बेटी के यहां कानपुर आई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंच गई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसीपी नौबस्ता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला हनुमंत विहार थाना क्षेत्र का है। ‌

उत्तर प्रदेश के कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुरी में 50 वर्षीय प्रमिला की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना के समय फतेहपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली प्रमिला दांत के इलाज के लिए अपनी बेटी की यहां आई थी। यहीं पर 28 वर्षीय पुत्र राजा सिंह से बहस हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि राजा ने चाकू मार कर हत्या कर दी।‌ घटना के बाद घर में रोना पीटना मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

क्या कहते हैं एडीसीपी साउथ?

एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि राजा ने अपने मां की चाकू मार कर हत्या कर दी है।‌ दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद था। मां उस लड़की को पसंद नहीं करती थी। जिसे राजा शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और आक्रोश में आकर राजा ने चाकू से मां की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर