कानपुर

Kanpur News: आखिरी कॉल में कहे कुछ शब्द… और कुछ घंटों बाद जो हुआ, उसने सबको हिला दिया

Married Woman Suicide:कानपुर के कल्याणपुर में पति से आखिरी फोन कॉल के बाद 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह दोनों में विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2026, 8:27 PM IST
Feature image

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति से फोन पर आखिरी बातचीत के कुछ ही देर बाद एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब सात बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति काम पर चला गया, लेकिन विवाद का असर इतना गहरा था कि कुछ ही घंटों बाद विवाहिता ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

“मैं जान दे रही हूं…” कहकर काट दिया फोन

कानपुर देहात के सिकंदरा की रहने वाली 26 वर्षीय लक्ष्मी ने शादी के महज छह महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी। वह अपने पति मोहित कटियार के साथ 8 मार्च को पुराना शिवली रोड स्थित किराए के मकान में रहने आई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद करीब दस बजे लक्ष्मी ने अपने पति को फोन किया और कहा, “मैं जान दे रही हूं, तुम अपनी लाइफ में खुश रहना।” इतना कहकर उसने कॉल काट दी। घबराए पति ने तुरंत उसे कई बार फोन मिलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

खिड़की से झांकते ही दिखा फंदे पर लटका शव

अनहोनी की आशंका पर पति ने लक्ष्मी की सहेली पूजा को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। पूजा जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो लक्ष्मी का शव फंदे से लटक रहा था। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और जांच शुरू कर दी गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
26 Mar 2026, 8:27 PM IST
Published on: