कानपुर में शहर काजी ने महिला की इसीलिए बेइज्जत कर दी। क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री से फरियाद लगाई थी। शहर काजी और महिला का भाई अब महिला को हिंदू बता रहा है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मुस्लिम महिला को जनता दरबार मुख्यमंत्री के जनता दरबार जाना महंगा पड़ गया। जब शहर काजी और भाइयों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। बताया कि उनके पिता ने उनके लिए नगदी व अन्य चीज छोड़ गए थे। जिसे भाइयों ने छीन लिया है। शहर काजी से शिकायत की तो उन्होंने समझौता कराया। लेकिन मुख्यमंत्री जनता दरबार में शिकायत करने के बाद शहर काजी नाराज हो गए। अब मुख्यमंत्री के पास जाने को कह रहे हैं। महिला ने पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
महिला ने बताया कि वह अपनी मां के साथ रह रही है। उनके पिता ने उनके लिए संपत्ति, जेवर, पैसा घर छोड़कर गए थे। उस पर भाइयों ने कब्जा कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने एक शहर काजी से शिकायत की। तो उन्होंने समझौता कर दिया। समझौता के अनुसार दोनों भाइयों से उन्हें ₹5000 मिलने थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में शिकायत करने के बाद शहर काजी नाराज हो गया। कहता है अब तुम हिंदू हो गई हो। अब मुख्यमंत्री दरबार जाओ, वहीं से तुम्हारा खर्चा मिलेगा।
भगवा रंग का दुपट्टा उड़ते पर भी नाराज
भगवा रंग का दुपट्टा पहनने पर भी शहर काजी नाराज हो गया है। भाइयों ने भी उससे सब कुछ छीन लिया है। कहते हैं अब तुम हिंदू हो गई हो मुख्यमंत्री जनता दरबार जाओ। पुलिस कमिश्नर को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने मदद की गुहार लगाई है।