
इटावा: झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं, यात्रियों में दहशत
नई दिल्ली से रांची जा रही झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में उसे समय हड़कंप मच गया। जब ट्रेन के डिब्बे के पहिए से धुआं निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही गाड़ी को आगे के रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। फायर इंस्ट्रूमेंट से ब्रेक शू की गरमाहट पर काबू पाया गया। इस बीच स्टेशन पर धुआं छाया रहा। जिससे यात्रियों में भी दहशत देखी गई। गाड़ी लगभग 25 मिनट तक खड़ी रही। रेल कर्मचारियों ने निरीक्षण के बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया।
घटना इटावा के रेलवे स्टेशन पास की है। नई दिल्ली से रांची जा रही 12826 के डिब्बे में अचानक हुआ भर गया। घटना के समय ट्रेन इकदिल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। रेल कर्मचारियों ने अधिकारियों को जानकारी दी कि नई दिल्ली से रांची जा रही झारखंड संपर्क क्रांति के बी-3 डिब्बे के पहिए से धुआं निकल रहा है।
क्या कहते हैं स्टेशन मास्टर?
घटना की जानकारी मिलने पर ट्रेन को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। ट्रेन में रखें अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रेल कर्मचारियों से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी को भरथना रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। जिसके पहिए से धुआं निकल रहा था। लगभग 25 मिनट गाड़ी रुकी रही। पूरी तरह निरीक्षण के बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।
Published on:
23 Dec 2023 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
