
Kanpur news: कानपुर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हिंदू महिला के दो मुस्लिम युवकों के साथ होटल में जाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। हिंदू महिला के दो मुस्लिम युवकों के साथ होने की सूचना फोन से किसी और ने नहीं बल्कि महिला के पति ने बजरंग दल को दी। इसके बाद होटल के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। होटल संचालक ने पहले तो उनकी पहचान बताने से मना किया। लेकिन हंगामा के बाद उनकी पहचान सामने आ सकी।
वही होटल के बाहर हंगामा कर रहे बजरंग दल की कार्यकर्ताओं की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए होटल के अंदर मौजूद दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला की दोनों मुस्लिम युवक आगरा के रहने वाले हैं। वही महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दोनों युवकों से किसी ऐप के माध्यम से संपर्क में बनी हुई थी और लगातार बातचीत करती थी। महिला के पति ने हरबंश मोहाल थाने में तहरीर दी है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वही पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी हरबंश मोहाल ने बताया कि महिला के पति के द्वारा सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनो ही युवकों से पूछताछ की जा रही है। वही महिला के पति ने तहरीर भी दी है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।