कानपुर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- राहुल गांधी, गांधी परिवार में जन्म ना लेते तो नगर पंचायत अध्यक्ष भी ना बन पाते

Keshav Prasad Maurya Kanpur Dehat visit कानपुर देहात में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी यदि गांधी परिवार में जन्म ना लेते तो जिला पंचायत अध्यक्ष भी ना बन पाते। इसके साथ ही उन्होंने सपा पर भी जमकर हमला बोला। ‌

2 min read
Jan 01, 2026
फोटो सोर्स- 'X' केशव प्रसाद मौर्य)

Keshav Prasad Maurya Kanpur Dehat visit: कानपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी का जन्म गांधी परिवार में ना होता तो वे नगर पंचायत अध्यक्ष भी ना बन पाते। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता बूथ पर काम कर रहा है। जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो रहा है। केशव प्रसाद मौर्य कानपुर देहात में आयोजित है जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सहित भाजपा के निर्वाचित जनपद निधि और भाजपा नेता मौजूद थे। इस मौके पर जरूरतमंदों को उन्होंने कंबल का वितरण किया।

ये भी पढ़ें

Unnao rape case: कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी का एक्स पर पत्र, लिखा- …हमारी कीमत लगा रहें, चुप्पी की कीमत चुकानी पड़ी

मतदाता सूची शुद्धिकरण लोकतंत्र का महायज्ञ

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के राजपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है। यह शुद्धिकरण लोकतंत्र का महायज्ञ है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक बूथ पर काम कर रहा है। जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा।

सपा और कांग्रेस को एक-एक सीट के लिए पड़ेगा तरसना

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण से गुंडे, अपराधी, माफिया, भ्रष्टाचारी विधानसभा और लोकसभा पहुंच जाते थे। इस पर भी रोक लगेगी। आने वाले समय में इन दलों को एक-एक सीट के लिए तरसना पड़ेगा। जनता गुंडागर्दी, माफियागिरी, परिवारवाद को खत्म करना अच्छी तरह से जानती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यदि गांधी परिवार में जन्म न लेते तो जिला पंचायत के अध्यक्ष भी ना बन पाते। उपमुख्यमंत्री, कांग्रेस के एक विधायक के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। कांग्रेस के विधायक ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी‌। जिस पर वे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया

इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अमृत सरोवर के शिलान्यास के साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, अजीत सिंह पाल, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।‌

Also Read
View All

अगली खबर