कानपुर

आईपीएल की नीलामी में कुलदीप यादव को 13.25 करोड़ मिले, इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका

Kuldeep Yadav and UP these players in IPL match आईपीएल में भारतीय टीम से खेलने वाले कुलदीप यादव के अतिरिक्त यूपी से आने वाले इन खिलाड़ियों का जलवा भी देश देखेगी। ‌जिनमे रिंकू सिंह, ध्रुव जरेल, यश दयाल, मोहसिन खान सहित अन्य खिलाड़ी शामिल है। ‌

less than 1 minute read
Mar 22, 2025

Kuldeep Yadav and UP these players in IPL match कानपुर के दो खिलाड़ी आईपीएल में अपना जलवा दिखाएंगे। जिसमें कुलदीप यादव और उपेंद्र यादव शामिल है। कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। जबकि उपेंद्र यादव को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। जो रेलवे की तरफ से खेलते हैं। कुल 30 खिलाड़ियों ने बोली में भाग लिया था। जिसमें पांच को पहले ही टीमों ने सिलेक्शन कर लिया था। इसके अतिरिक्त ध्रुव जरेल, रिंकू सिंह, यश दयाल, मोहसिन खान, नितीश राणा, आर्यन जुयाल, विप्रराज निगम, अभिनंदन सिंह, स्वास्तिक चिकारा आदि भी आईपीएल में अपना जलवा दिखाएंगे।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जन्मे कानपुर में रहने वाले कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल ने खरीदा है। जिन्हें 13.25 करोड़ मिले हैं। इसके अतिरिक्त ध्रुव जरेल को सबसे अधिक 14 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने अपने पक्ष में किया है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ में रिंकू सिंह को खरीदा है। यश दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 करोड़ रुपए में लिया है। मोहसिन खान लखनऊ सुपर जॉइंट्स की तरफ से खेलेंगे। जिन्हें 4 करोड़ में खरीदा है।

इन्हें भी खेलने का मौका मिला

उत्तर प्रदेश के तरफ से आईपीएल में खेलने वालों में नितीश राणा भी शामिल है। जो राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलेंगे और इसके लिए उन्हें 4.20 करोड रुपए मिले हैं। आर्यन जुयाल लखनऊ, विप्रराज निगम दिल्ली कैपिटल, अभिनंदन सिंह और स्वास्तिक चिकारा को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अपने पक्ष में किया है। इन सभी खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपए मिले हैं। जबकि जीशान अंसारी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 लाख रुपए देकर अपने पक्ष में किया है।

Published on:
22 Mar 2025 02:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर