इलाहाबाद से वाया कानपुर होकर नई दिल्ली चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस अब यात्रियों को अलग कलेवर में नजर आने वाली है. ट्रेन के फर्स्‍ट एसी कोचों से रेलवे कुंभ की ब्रांडिंग एनसीआर जोन में की जा रही है.
कानपुर। इलाहाबाद से वाया कानपुर होकर नई दिल्ली चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस अब यात्रियों को अलग कलेवर में नजर आने वाली है. ट्रेन के फर्स्ट एसी कोचों से रेलवे कुंभ की ब्रांडिंग एनसीआर जोन में की जा रही है. इन कोचों में कुंभ से जुड़ी पेटिंग के साथ ही अन्य सुविधाएं भी बढ़ा दी गई है.
ऐसा बताया जानकारों ने
एनसीआर जोन के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि कोचों के बाहर कुंभ से जुड़ी पेटिंग बनी होने के साथ कोचों के अंदर केबिन में भी आकर्षक पेंटिंग बनाई गई है. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि इन कोचों का रंग रोगन कोचिंग कॉम्प्लेक्स में तेजी से चल रहा है. संभावना इस बात की भी है कि अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह से यह कोच रूटों पर दिखाई देने लगेंगे.
ऐसी मिलेगी सुविधा
सुविधाओं के नाम पर कोचों में कुंभ से जुड़ी ऐतिहासिक पेंटिंग बनाई जाएंगी. इसके अलावा कोच में ऑटोमैटिक ग्रेग्रेशर डिस्पेंसर लगे होंगे. केबिन के अंदर चित्रकारी होगी. हर केबिन के बाहर डस्टबीन लगे होंगे. कोचों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इसके तहत बॉयो टॉयलेट की सुविधा भी होगी.
ऐसे मिलेगा फायदा
एनसीआर सीपीआरओ ने बताया कि प्रयागराज एक्सप्रेस इलाहाबाद से वाया कानपुर होकर नई दिल्ली प्रतिदिन जाती है. इस ट्रेन में 40 प्रतिशत यात्री कानपुर के होते हैं. इस वजह से इस सेवा का लाभ हजारों कानपुर वासियों को भी मिलेगा. अधिकारियों के मुताबिक प्रयागराज एक्सप्रेस के कोचों से जैसे कुंभ की ब्रांडिंग की जा रही है. वैसे ही अन्य एनसीआर जोन के अंतर्गत होने वाले अन्य ऐतिहासिक स्थलों की ब्रांडिंग करने के लिए जोन की अन्य ट्रेनों को भी चिह्नित किए जाने की प्लानिंग है.
लगेंगे काफी आकर्षक
इस क्रम में आगे गौरव कृष्ण बंसल बताते हैं कि कुंभ की ब्रांडिंग प्रयागराज एक्सप्रेस से की जा रही है. इसके फर्स्ट एसी क्लास के कोच देखने में काफी आकर्षक लगेंगे. इसके साथ ही इनमें अन्य यात्री सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है.