राज्य ललित कला अकादमी कुंभ मेला के लिए छात्रों का एक प्रादेशिक स्‍तर की प्रतियोगिता आयोजित करा रही है. अकादमी ने कानपुर के छात्रों के लिए सीएसजेएमयू के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स को सेंटर बनाया है.
कानपुर। राज्य ललित कला अकादमी कुंभ मेला के लिए छात्रों का एक प्रादेशिक स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करा रही है. अकादमी ने कानपुर के छात्रों के लिए सीएसजेएमयू के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स को सेंटर बनाया है. एक कॉलेज से सिर्फ 5 छात्र प्रतियोगिता में शिरकत कर सकेंगे. इन छात्रों को ‘कला के रंग कुंभ के संग’ थीम पर पेंटिंग बनानी होगी. अकादमी के निर्णायक छात्रों की कला परखेंगे. इसमें 11 छात्रों की पेंटिंग चुनी जाएंगी.
विजेताओं को मिलेगा ये
कुंभ की तैयारियों में जहां उत्तर प्रदेश सरकार लगी हुई है, वहीं राज्य ललित कला अकादमी भी कुंभ में कला के रंग भरने की हर संभव कोशिश कर रही है. प्रयागराज में होने वाले कुंभ में छात्रों के अलावा कलाकारों की पेटिंग प्रदर्शनी लगाई जाएगी. अकादमी ने यूपी को छात्रों की प्रतियोगिता के लिए दस जोन में बांटा गया है. एक जोन से 11 छात्रों की पेटिंग चुनी जाएगी. इन्हें प्रयागराज के कुंभ में प्रदर्शनी में लगाया जाएगा. यहां पर निर्णायक मंडल 11 पेंटिंग्स को चुनेगा, जिन्हें 10 से 15 हजार रुपए के बीच पुरस्कार दिया जाएगा.
ऐसी होगी रजिस्ट्रेशन फीस
सीएसजेएमयू के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ. ब्रजेश स्वरूप कटियार ने बताया कि आर्ट के स्नातक करने वाले छात्र, परास्नातक के छात्र व कला की फील्ड में रिसर्च करने वाले छात्र कॉम्पटीशन में भाग ले सकते हैं. छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए 300 रुपए जमा करने होंगे. इंस्टीट्यूट में कॉम्पटीशन 16 नवंबर को कंडक्ट कराया जाएगा. निर्णायक मंडल के सदस्य राज्य ललित कला अकादमी भेजेगी. कानपुर सेंटर से निर्णायक 11 पेंटिंग्स चुनेंगे. छात्रों को कैनवास व कलर संस्थान में मुफ्त दिया जाएगा.
ऐसा किया जा रहा है प्रयास
एक बार फिर बता दें कि कुंभ की तैयारियों में लगी हुई उत्तर प्रदेश सरकार के अलावा राज्य ललित कला अकादमी आगामी कुंभ में कला के हर तरह के रंग भरने का प्रयास कर रही है. इस क्रम में प्रयागराज में होने वाले कुंभ में छात्रों के अलावा कलाकारों की पेटिंग प्रदर्शनी लगाई जाएगी. यहां ये भी याद दिला दें कि अकादमी ने यूपी को छात्रों की प्रतियोगिता के लिए दस जोन में बांटा गया है. इन सभी जोन से प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है.