Shivam Mishra, Lamborghini Car Accident: कानपुर लैंबॉर्गिनी कार एक्सीडेंट मामले में चार्जशीट शिवम मिश्रा के खिलाफ दाखिल की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने यह जानकारी दी है। इधर शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा पहली बार घर के बाहर दिखाई पड़े।
Police commissioner on Lamborghini accident: कानपुर में लैंबॉर्गिनी कार एक्सीडेंट मामले में सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद स्पष्ट हो गया है कि कार शिवम मिश्रा चला रहा था। इसके खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की जाएगी। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए पुलिस की टीम शिवम मिश्रा के घर गई थी, लेकिन घर वालों का सहयोग नहीं मिला। बाद में बताया गया कि डर के मारे गेट नहीं खोला गया। अब शिवम मिश्रा के पिता थाने में पुलिस वालों की पूछताछ में शामिल होंगे। इधर शिवम मिश्रा के पिता के. के. मिश्रा पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई पड़े। वे सफेद कुर्ते-पजामे में बाउंसर के बीच घर से निकल रहे थे।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विवेचना में जानकारी हुई है कि कर शिवम मिश्रा चल रहा था। परिवार वालों से सम्पर्क किया गया है। कल पुलिस टीम परिवार वालों से संपर्क करने के लिए गई थी, लेकिन शिवम मिश्रा के परिवार से कोई सहयोग नहीं मिला। बताया गया कि डर के मारे उन्होंने घर नहीं खोला था, लेकिन अब अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हैं।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लड़के के पिता थाने आ रहे हैं। बेटे के स्वस्थ होते ही उसे भी पुलिस के सामने हाजिर किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद सीसीटीवी फुटेज और विवेचना में मिली जानकारी के आधार पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द से जल्द चार्जशीट सीट अदालत में दाखिल की जाएगी।
वकील का कहना है कि कार ड्राइवर चला रहा था के सवाल पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पहले एफआईआर में नाम नहीं है लेकिन विवेचना के बाद मालिक और ड्राइवर का नाम आ गया है। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर या स्पष्ट हो गया है कि शिवम मिश्रा ही गाड़ी चला रहा था और उसी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इंस्पेक्टर ने सारी वैधानिक कार्रवाई सही की है। केवल गाड़ी को कवर करने के दौरान लापरवाही बढ़ती गई जिसके कारण लोगों में यह संदेश गया कि पुलिस पक्षपात कर रही है, जिसकी वजह से उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।
इधर लैंबॉर्गिनी कर कांड के बाद पहली बार आरोपी शिवम मिश्रा के पिता के. मिश्रा सार्वजनिक रूप से घर के बाहर दिखाई पड़े, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बीते रविवार को करीब 10 करोड़ रुपए कीमत की लैंबॉर्गिनी स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित हो गई और ऑटो और राह चलते लोगों को टक्कर मारते हुए खड़ी हो गई। इस दौरान एक के घायल होने की खबर है। लैंबॉर्गिनी कार के अनियंत्रित होते ही मौके पर हड़कंप मच गया और यातायात बाधित हो गया। इस दौरान लैंबॉर्गिनी कार में बाउंसर भी मौजूद थे। जिन्होंने स्थिति को संभाला। इस मामले में शिवम मिश्रा के वकील ने बताया कि घटना के समय कार शिवम मिश्रा नहीं बल्कि उनका ड्राइवर मोहन चला रहा था, जबकि कई टीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था।