Letter written in blood to Chief Minister कानपुर में शौचालय के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने खून से पत्र लिखा है। करीब 3000 लोगों के बीच एक सामुदायिक शौचालय बनाया गया है। साथ ही मेयर के बेटे पर भी गंभीर आरोप लगाया है।
Letter written in blood to Chief Minister कानपुर में शौचालय के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि उनके हाते में शौचालय नहीं है। जबकि करीब 3000 लोग रहते हैं। जिन्हें शौचालय के लिए लाइन लगानी पड़ती है। जबकि उनके हाते की दूरी नगर निगम के जलकल विभाग से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। आक्रोशित निवासी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लेकर मोती झील पहुंचे। उन्होंने शौचालय की मांग की है। मामला वार्ड नंबर 37 के संतलाल हाता का है। लोगों ने नगर निगम के मेयर के बेटे पर भी गंभीर आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के संतलाल हाता में करीब 200 मकान बने हैं। लेकिन किसी भी घर में शौचालय नहीं है। संतलाल हाता में रहने वालों के लिए सामुदायिक शौचालय बनाया गया है। जिसमें करीब 3000 लोग शौच क्रिया के लिए जाते हैं। जिसके कारण उन्हें लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। मोहल्ले वालों का कहना है कि बूढ़े-बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदगी भी क्षेत्र में बनी रहती है।
आक्रोशित संतलाल का हाता के रहने वाले लोगों ने अपने शरीर से खून निकलवा कर उसी से पत्र लिखा है जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित किया गया है। मोहल्ले वालों ने बताया कि उनके वार्ड के पार्षद ने सीवर लाइन डालने की मांग सदन में उठाई थी।जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बस्ती में मेयर का बेटा कब्जा कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाना चाहता है। यही कारण है कि संतराम हाता में सिविल लाइन नहीं डाली जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीवर लाइन डलवाए जाने की मांग की है।