कानपुर

लोकसभा चुनाव 2024: कानपुर मंडल के इटावा, कन्नौज, अकबरपुर लोकसभा सीट से इन्हें मिला टिकट

इटावा, कन्नौज, अकबरपुर, फर्रुखाबाद से बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। ‌इसके बाद प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी का माहौल है।

less than 1 minute read
Mar 02, 2024
लोकसभा चुनाव 2024: प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर मंडल के तीन संसदीय सीट के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।‌ तीनों ही सीटों पर निवर्तमान प्रत्याशियों पर भाजपा ने भरोसा जताया है। कन्नौज से वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक को टिकट दिया गया है। जबकि इटावा से रामशंकर कठेरिया को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है। लगातार तीसरी बार देवेंद्र सिंह भोले को अकबरपुर विधानसभा का टिकट दिया गया है।‌ फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत को टिकट दिया गया है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी के लहर है।

कन्नौज के लिए वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक ने 2019 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव को हराया था। सुब्रत पाठक को मिली 2019 की सफलता खास थी।‌ क्योंकि समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले कन्नौज लोकसभा सीट पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। इसके पहले समाजवादी पार्टी 1998 से 2014 तक कन्नौज सीट पर सफलता हासिल की थी। ‌ समाजवादी पार्टी के जीत के सिलसिले को सुब्रत पाठक ने तोड़ा था। बीजेपी ने एक बार फिर सुब्रत पाठक को टिकट दिया है।‌

अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले को टिकट

इसके साथी अकबरपुर लोकसभा सीट से ने निवर्तमान सांसद देवेंद्र सिंह भोले पर लगातार तीसरी बार बीजेपी ने भरोसा जताया है। ‌बीते दिनों देवेंद्र सिंह भोले का एक बयान चर्चा में आया था।‌ जब उन्होंने कहा था कि लोकसभा का टिकट उनकी जेब में है।

इटावा में इन्हें दिया गया टिकट

इटावा से रामशंकर कठेरिया को एक बार फिर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में तीनों ही सीटों पर भाजपा ने अपने निवर्तमान प्रत्याशियों पर भरोसा किया है। ‌

Published on:
02 Mar 2024 08:45 pm
Also Read
View All