कानपुर

60 साल के वृद्ध को 25 साल का युवा बनाने की मशीन, फीस 60 से 90 हजार, हुआ बड़ा खुलासा

Israeli machine make old people young कानपुर में वृद्ध और बुजुर्ग को जवान बनाने वाली मशीन क्या आई, लोगों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। एक बार के प्रयोग की कीमत 60 से 90 हजार रुपए के बीच थी। लेकिन मशीन के प्रयोग के बाद 60 की उम्र वालों को 59 का भी एहसास नहीं हुआ। जवानी तो बहुत दूर की बात थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

2 min read
Sep 25, 2024

Israeli machine make old people young उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुजुर्ग और वृद्ध जनों को जवान बने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। इजरायली मशीन की ऑक्सीजन थेरेपी के माध्यम से बूढ़े को जवान बनने का खेल खेला जा रहा था। जवान बनने की चाहत में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही थी।‌ प्रति व्यक्ति 60 से 90 हजार रुपए की वसूली की गई थी। लोगों को जब तक अपने ठगे होने की जानकारी मिली। तब तक ठग दंपति करीब 35 करोड रुपए की ठगी करके फरार हो चुका है। अब ठगी के शिकार हुए लोग पति पत्नी की तलाश कर रहे हैं। पुलिस को भी इस मामले में शिकायती पत्र दिया गया है। पुलिस ने भी ठग दंपति को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया है। ‌

Israeli machine make old people young पीड़ित डॉ रेनू सिंह चंदेल ने बताया कि स्वरूप नगर निवासी राजीव दुबे और उनकी पत्नी रश्मि दुबे ने 'रिवाइवल वर्ल्ड' के नाम से साकेत नगर में दुकान खोली थी।‌ जिसमें इजरायली मशीन से थेरेपी करके 60 साल के वृद्ध को 25 साल का युवा बनाने का दावा किया जा रहा था। युवा बनने की चाहत में बड़ी संख्या में लोग रिवाइवल वर्ल्ड पहुंच रहे थे। इसके विषय में खूब प्रचार प्रसार भी किया गया था।

ठगी के शिकार हुई डॉक्टर ने बताया

Israeli machine make old people young डाक्टर रेनू सिंह चंदेल ने बताया कि राजू दुबे और रश्मि दुबे ने मशीन की कीमत करोड़ों में बताई थी। रिवाइवल वर्ल्ड से जुड़े लोगों की तरफ से कई ग्रुप भी बनाया गये। जिसके माध्यम से लोगों को जोड़ा गया और उन्हें यकीन दिलाया जा रहा था कि यहां पर मशीन का उपयोग करके बुजुर्ग-वृद्ध अपने आप को जवान बना सकते हैं। एक बार की थेरेपी के लिए 60 से 90 हजार रुपए वसूला जा रहा था। मशीन का उपयोग करने वालों का कहना था कि उनकी उम्र 60 से 59 साल वाली भी नहीं हुई। 25 साल तो बहुत दूर की बात है। इसके बाद लोगों को अपने ठगे जाने की आशंका हुई। इस पर कई लोगों ने पैसा मांगना शुरू किया। जिसको बाद दबाव बनता देख दंपति मौके से भाग निकले।

शिकायत पुलिस तक पहुंचे

Israeli machine make old people young रिवाइवल वर्ल्ड से जुड़े लोगों ने पुलिस कमिश्नर को कमिश्नरेट पुलिस से मिलकर मामले की शिकायत की। इस मामले में किदवई नगर थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दंपति को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Published on:
25 Sept 2024 06:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर