शहीद डिप्टी कमांडेंट सुधीर यादव को उनकी पत्नी आवृत्ति द्वारा दी गई श्रद्धांजलि ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यह घटना बेहद मार्मिक और दिल को छू लेने वाली है। शहीद सुबोध यादव की पत्नी ने उनके शव के पास आखिरी लेटर छोड़ा और कुछ कहा। आइए बताते हैं।
शहीद डिप्टी कमांडेंट सुधीर यादव के पार्थिव शरीर को उनके परिवार ने श्रद्धांजलि दी, तो माहौल गमगीन हो गया। उनकी मां, पिता, भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरा परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है।
पत्नी आवृत्ति ने अपने पति शहीद डिप्टी कमांडेंट सुधीर यादव के पार्थिव शरीर के पास एक पत्र रखा और कहा, "तुमने अपनी सेवा में जो किया, उस पर हमें गर्व है।" उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा, "प्लीज इसे जरूर पढ़ लेना।" आवृत्ति ने पति को याद करते हुए रोते-रोते कहा, "तुम हमेशा हमारे लिए मुस्कुराते रहे। अगर हमसे कभी कोई गलती हुई हो, तो उसके लिए माफ कर देना। हमें तुम पर गर्व है, सुधीर। लव यू।" उनकी ये बातें सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं।
शहीद डिप्टी कमांडेंट सुधीर यादव का परिवार वायुसेना से गहरा संबंध रखता है। उनके पिता नवाब सिंह यादव एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हो चुके हैं जबकि उनकी मां राजमणि यादव और भाई धर्मेंद्र भी एयरफोर्स में कार्यरत हैं। सुधीर यादव की पत्नी आवृत्ति ने हाल ही में, शनिवार को, गुजरात जाकर उनसे मुलाकात की थी। लेकिन रविवार को उन्हें पति की शहादत की खबर मिली, जिसने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया।
शहीद डिप्टी कमांडेंट सुधीर यादव तटरक्षक बल के ध्रुव हेलिकॉप्टर पर तैनात थे। यह हेलिकॉप्टर रविवार दोपहर 12:15 बजे पोरबंदर एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई और किसी को बचने का मौका नहीं मिला। इस दुर्घटना में डिप्टी कमांडेंट सुबोध यादव, कमांडेंट सौरभ, और नाविक मनोज तीनों शहीद हो गए।