उत्तर प्रदेश के कानपुर के श्याम नगर निवासी सुधीर कुमार यादव गुजरात के पोरबंदर में तैनात थे। जो पिछले 8 साल से कोस्ट गार्ड में नौकरी कर रहे थे। बीते रविवार को तटरक्षक बल का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था। जो रनवे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक दल के सभी सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार चालक दल में कमांडेंट सौरव, डिप्टी कमांडेंट सुधीर कुमार यादव, नाविक मनोज प्रधान को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।