कानपुर

नए साल में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे, घरवालों की मिली बुरी खबर, जानें पूरा मामला

29 दिसंबर को कानपुर से आधा दर्जन से ज्यादा भक्त माता के दर्शन करने के लिए गए थे। लेकिन घर वालों को ऐसी खबर मिलेगी मच गया कोहराम। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम भी पहुंचे और मृतक परिजनों को ढांढस बताया।

2 min read
Jan 01, 2022
नए साल में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे, घरवालों की मिली बुरी खबर, जानें पूरा मामला

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर. माता वैष्णो देवी से मां के भक्तों के लिए उस समय बुरी खबर आई जब दर्शन के लिए गए दो भक्तों की भगदड़ में मौत हो गई। यह उन 12 में शामिल है जिनकी आज भगदड़ में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी साथियों ने परिवारी जनों को दी तो मौके पर कोहराम मच गया। घर में रोना पिटना शुरु हो गया। जिसने भी सुना उनकी आंखें भर आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम भी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बधायां। मदद का भी आश्वासन दिया।

कानपुर के बिधुना और पनकी क्षेत्र के रहने वाले

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत काकोरी गांव से सुरेंद्र गौड़ और उसके जीजा नरेंद्र कई अन्य साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। इस संबंध में सुरेंद्र के भाई सचिन ने बताया कि विगत 29 दिसंबर को सभी दर्शन करने के लिए गए थे। आज साथ गए लोगों ने बताया कि मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में हुई भगदड़ में सुरेंद्र और उनके जीजा नरेंद्र की भी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें

12 की मौत में दो कानपुर के

नए साल के अवसर पर मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण जाते हैं। भगदड़ कैसे कैसे हुई या जांच का विषय है। लेकिन इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो की शिनाख्त कानपुर के रहने वालों के रूप में हुई है। मरने वालों में महेंद्र निवासी गंगागंज पनकी कानपुर के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान नरेंद्र कश्यप काकोरी थाना विद्रोह के रूप में हुई। रिश्ते में दोनों जीजा साले थे। सचिन ने बताया कि महेंद्र और नरेंद्र के साथ अच्छे लोग भी गए थे। जिन्होंने हादसे की जानकारी घर वालों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम भी मृतक परिजनों से मिलने के लिए गए और उन्हें ढंडल बतया। उन्हें शासन की तरफ से मदद का आश्वासन दिया गया।

Published on:
01 Jan 2022 08:22 pm
Also Read
View All