कानपुर

नर्सिंग होम में भर्ती बीमार किशोरी से छेड़छाड़, पीड़ित के घर पर पथराव का आरोप

-बीमार किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना,-कंपाउंडर पर पीड़ित पक्ष का आरोप,

less than 1 minute read
Jun 01, 2021
नर्सिंग होम में भर्ती बीमार किशोरी से छेड़छाड़, पीड़ित के घर पर पथराव का आरोप

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. नर्सिंग होम भर्ती एक किशोरी के साथ कंपाउंडर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया। बताया गया कि पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस कार्रवाई की कोशिश करने पर आरोपियों ने देर रात जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपित की बजाय पीड़िता के भाई को हिरासत में लिया। वहीं पीड़ित के पिता के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बेटी को दो दिन पहले पेट के तेज दर्द हुआ। इस पर वह पास के ही एक नर्सिंग होम में उसे ले गए। डॉक्टर की सलाह पर उसने बेटी को वहीं भर्ती करा दिया। आरोप है कि सही होने पर जब बेटी घर पहुंची तो उसने रोते बिलखते हुए आपबीती बताई। कहा कि अस्पताल में कंपाउंडर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की थीं।

पीडि़ता के पिता के मुताबिक रविवार को नर्सिंग होम बंद रहता है। सोमवार को नर्सिंग होम खुलने पर उन्होंने जाकर डॉक्टर को कंपाउंडर की शर्मनाक हरकत बताई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि देर रात आरोपित पक्ष ने उनके घर पर धावा बोला और कुछ पत्थर फेंकते हुए हंगामा किया। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई न कर हंगामा का आरोप लगाते हुए पीड़िता के भाई को ही हिरासत में ले लिया। देर रात हंगामा चल था। वहीं ग्वालटोली थाना प्रभारी के मुताबिक उन्हें इस घटना की जानकारी ही नहीं है। चौकी स्तर पर कुछ हुआ होगा। जानकारी करने के बाद कार्रवाई करेंगे।

Published on:
01 Jun 2021 05:31 pm
Also Read
View All