कानपुर

निर्दयी मां: प्रेमी के साथ भागी पत्नी समझौते के बाद वापस आई, 3 दिन बाद चार साल के बेटे की कर दी हत्या

Mother killed 4 year old son कानपुर में मां ने 4 साल के मासूम की गला घोटकर हत्या कर दी और उसे उसके बाबा के बगल में लेटा दिया। पिता जब खेत से वापस आया। तब उसे घटना की यह जानकारी हुई। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी की तलाश में टीम लगाई गई है।

2 min read
May 19, 2025

Mother killed 4 year old son कानपुर में निर्दयी मां ने अपने 3 साल की बेटे की इसलिए हत्या कर दी कि उसे प्रेमी के साथ रहने का मौका नहीं मिला। जिसके साथ हुआ भाग गई थी। ‌ गांव वालों ने मासूम बच्चे की परवरिश की मजबूरी बात कर पत्नी को वापस लाने का दबाव बनाया। पुलिस में भी घर लाने को कहा। मृतक मासूम के पिता बताया कि दबाव बनने के बाद उसे घर लाना पड़ा।‌ इसी बात को लेकर रोजाना झगड़ा करती थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भी भेज दिया। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी सुशील यादव पुत्र फूल सिंह की शादी 2019 में खागा फतेहपुर निवासी मनीषा से हुई थी। मनीषा ने 4 साल के बेटे की उसके गले में बंदे धागे से कस दिया। उसके बाद में हाथ से गला दबा कल हत्या कर दी। घटना के समय घर में सन्नाटा था। साजिश के तहत मासूम को उसके बाबा के बगल में लेटा दिया।‌ यही नहीं नीचे आकर वह खाना बनाने लगी।

सुशील यादव खेत में गया था काम करने

सुशील यादव जब खेत से वापस आया तो बेटे अनुरुद्ध के विषय में जानकारी प्राप्त की। मनीषा ने बताया कि वह अपने बाबा के बगल में सो रहा है। सुशील बेटे को लेने के लिए अपने पिता के पास गया। उस समय अनिरुद्ध के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। जिसे लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मनीषा ने हत्या की बात कबूली

अनिरुद्ध की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सुशील यादव ने पत्नी मनीषा से इस विषय में जानकारी प्राप्त की तो उसने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर उसने हत्या की है।‌ घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सुशील यादव ने बताया कि उसकी पत्नी मनीषा बीते 16 अप्रैल को गांव के ही रहने वाले विकास के साथ भाग गई थी।

मनीषा प्रेमी के साथ रहना चाहती थी

सुशील यादव ने बताया कि गांव वाले और पुलिस के दबाव में मनीषा को वापस लाना पड़ा। नहीं उसकी लाने की इच्छा नहीं थी। मनीषा अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी। बताया जाता है कि इसके पहले भी सुशील यादव और मनीषा की एक बेटी और एक बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। अब गांव में चर्चा है कि मनीषा ने ही दोनों की हत्या की है।

मनीषा और विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सुशील यादव की तहरीर पुलिस ने मनीषा और विकास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।‌ आरोपी मां मनीषा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ कर रही है। नरवल थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दे दिया गया है। आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार करने के लिए टीम में लगाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर