
कानपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेयी सोमवार को कानपुर पहुंचे, जहां उनका कैंट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के जरिए भव्य स्वागत किया। इस मौके पर राज्यसभा ने समाजवार्दी पार्टी पर जमकर जुबानी हमला किया। सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के बेटा मोह के चलते साइकिल को जनता ने पंचर कर दिया। देश व प्रदेश में जनता अब परिवारवाद को एक-एक कर राजनीति से बाहर कर रही है। बाजपेयी ने कहा कि 90 के दशक में सपा में समाजवाद था, लेकिन कुछ नेताओं की इंट्री के बाद पार्टी लोहिया की विचारधारा से अलग हो गई और जनता की सेवा के बजाए अपने घर का विकास किया। इन्हीं वजहों के चलते हमने मुलायम सिंह यादव के दल से दूरी बना ली और चायवाले के दल में शामिल होकर आवाम की सेवा कर रहे हैं। कर्नाटक का चुनाव भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी। वहां भी बुआ-बबुआ ने भाजपा को हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया पर कामयाब नहीं हो सके। यूपी में सीएम योगी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बड़ रहा है और सबके-साथ, सबका-विकास का फार्मूला यहां भी निभाया जा रहा है।
बेटे के मोह के चलते साइकिल ट्रैक से उतरी
सांसद अशोक बाजपेयी ने कहा कि हमने करीब चालीस साल पहले मुलायम सिंह के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा के तहत लोगों को जोड़ा। पार्टी 1989 से लेकर 2007 तक ठीक से काम किया। लेकिन सत्ता में आने के बाद कुछ गलत लोग पार्टी से जुड़ गए और लोहिया की विचारधारा के बजाए एक परिवार की दखल बढ़ गया। देश की समाजवादी पार्टी ऐसा एक दल हैं, जिसमें एक ही परिवार के 26 से ज्यादा लोग राजनीति में आकर अहम ओहदों में बैठे। जबकि जनता के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की शोसण किया गया। मायातवी और अखिलेश के गठबंधन से यूपी में भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 80 में से 75 सीटों में फिर से कमल खिलेगा।
स्वामी का पर्सनल बयान
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के जिन्ना राग अलापे जाने पर कहा उनका यह पर्सनल मत है भाजपा से इसका कोई लेना देना नहीं है। हां अगर भाजपा कि विचारधारा जिन्ना के बारे में क्या है तो हम यही कहेंगे कि उसने 40 लाख से ज्यादा इंसानों का कत्ल करवाया। जिन्ना की तस्वीर किसी भी हालत में एमयू परिसर पर नहीं लगनी चाहिए। सांसद ने कहा कि योगी सरकार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन से इस पर स्पष्टी करण मांगा है और जांच करवाई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। एमयू शिक्षण संस्थान है, इसलिए छात्र सियायत के बजाए पढ़ाई में ध्यान दें। तस्वीर लगानी है तो महात्मा गांधी, जयप्रकाश, डॉक्टर अब्दुल कलाम और अटल जी की लगाएं, जिन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है।
सभी जगह खिलेगा कमल
सांसाद ने कैराना और नुपुर उप चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीतने की बात कही। सांसद ने कहा भाजपा सभी सीटों पर भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी और दलगत, धर्मगत राजनीति करने वाले दलों का पत्ता साफ कर देगी। देश जल्द ही कांग्रेस और जातिगत राजनीति करने वाले दलों से मुक्त होगा। 2019 में पीएम मोदी के नेत्त्व में दोबरा दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। वहीँ कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा करते हुए। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर द्वारा भाजपा के विरोध में की जा रही बयान बाजी पर कहा वह भाजपा के सहयोगी नेता है उनके बयान से पार्टी को फर्क नहीं पड़ता। दलितों के घर खाना खाने के साथ ही उनको सरकार की योजनाओ से रूबरू कराकर उनको लाभ पहुँचाना है।