Sisamau Assembly By-election 2024 कानपुर में आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारा। रोड शो के दौरान सपा समर्थकों में जमकर उत्साह दिखाई पड़ा। इस मौके पर सांसद डिंपल यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाया।
Sisamau Assembly By-election 2024 सीसामऊ उप चुनाव 2024: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में सांसद डिंपल यादव रोड शो करने आई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। बोली बीजेपी चुनाव हार चुकी है। इसलिए प्रशासन पर सरकार दबाव बना रही है। लेकिन जिस तरह 2024 में बीजेपी को हार मिली है। उसी प्रकार उपचुनाव में भी पार्टी हारेगी। इस मौके पर उन्होंने 'बंटोगे तो कटोगे' नारे पर भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती है कि देश में लोकतंत्र कायम रहे। रोड शो में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी, रागिनी सोनकर आदि मौजूद थी। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई सपा समर्थकों के साथ जेल में बंद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी का मुखौटा लेकर चल रहे थे।
उत्तर प्रदेश कानपुर के सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव 2024 में डिंपल यादव ने कहा कि सरकार आरक्षण खत्म करने जा रही है। इस बात पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन जातिगत गणना की बात नहीं होती है। आरक्षण पर भी बातचीत नहीं होती है। सरकार की मंशा ठीक नहीं है। यह लोग नहीं चाहते हैं कि लोकतंत्र कायम रहे और देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुसार चले। इसलिए विवादित बयान देते हैं। डिंपल यादव 'बंटोगे तो कटोगे' नारे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थी। उन्होंने कहा कि नसीम सोलंकी सीसामऊ विधानसभा सीट से जीत रही है। उन्हें सभी वर्ग और समाज का समर्थन मिल रहा है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी अपनी भूमिका सही नहीं निभा रहे हैं। प्रशासन नहीं चाहता है कि वोट सही से पड़े।
करीब डेढ़ किलोमीटर के रोड शो के दौरान समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे थे। संगीत सिनेमा घर के पास से शुरू हुआ रोड शो जैसे-जैसे आगे बड़ा सपा समर्थकों का उत्साह बढ़ता गया। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई इरफान सोलंकी के मुखौटे के साथ रोड शो में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी भी दिखाई पड़े। उपचुनाव 2024 के अंतर्गत 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन था। 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।