
कानपुर। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बहराईच से बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले ने कानपुर में विजयदक्षमी के दिन एक बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम से ज्ञानी और तपस्वी व बलवान लंकेश्वर थे। उन्होंने कहा कि हम भारत को बुद्धमय बनाने का संकल्प ले चुके हैं। कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती है। हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग है कि वो अशोकविजय दक्षमी के दिन दशानन के पुतले के दहन पर रोक लगाएं। अगले वर्ष उनका पुतला दहन के बजाए पूजा-अर्चना की जाए। सांसद ने कहा कि ये देश गौतम बु़़द्ध का है और जिसे भारज में रहना है तो बुद्ध का भारत कहना होगा।
रावण को भी मिले सम्मान
विजयादशमी के मौके पर कानुपर के पुखरायां में धम्म दीक्षा मेले का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने के लिए बहराईच से बीजेपी की सांसद सावित्री बाई शामिल हुई। इस मौके पर उन्होंने दलितों पर हो रहे उत्पीड़न पर हमनी ही सरकार के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोला और रावण को महानायक बताया। सांसद ने कहा कि कुछ लोगों ने निज स्वाथों के चलते लंकेश्वर का वध कर दिया और फिर उनके पुतलों का दहन करना शुरू कर दिया। जिसका हम घोर विरोध करते है। हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि अशोक विजयदक्षमी के दिन रावण के पुतले के दहन पर रोक लगाएं और उन्हें भी अन्य की तरह देश में नयकों की तरह मान मिले।
भारत को बुद्धमय बनाना चाहती हूं
बीजेपी सांसद ने कहा कि यह गौतम बुध का भारत था, मैं पूरे भारत को बुद्धमय बनाना चाहती हूं। जब बुद्ध का भारत था तो देश में छुआछूत नहीं थी। सभी को बराबर की जिन्दगी जीने का अधिकार था। लेकिन कुछ मनुवादी व्यवस्था के लोगों नें, जो इस देश के महापुरुष हुआ करते थे, जो रक्षा करने का काम करते थे, उन्हें राक्षस कहकर अपमानित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन पूरे देश को दीक्षा लेनी चाहिए। कहा कि रावण हमारे महानायक थे और महानायक की जय बोलना चाहिए। रावण महाज्ञानी और तपस्वी थे पर हमारे देश में उन्हें खलनायक की तरह पेश किया गया। उनका एक चरित्र सामने लाया गया, जबकि दूसरे पात्र को इतिहास के पन्नों में जगह नहीं दी गई। अब हम उनके दूसरे किरदार को जनता तक लेकर जाएंगे और पूरे देश में रावण की जयकारे लगवाएंगी।
इसके चलते सियासत में रखा कदम
सांसद ने राजनीति में आने की कहानी भी बताई। वे बताती हैं, जब मैंने आठवीं कक्षा पास की तो मुझे सरकारी योजना से 480 रु. का वजीफा मिला था, जिसे स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक ने जबरन अपने पास रख लिया. मैंने विरोध किया और कहा कि मैंने पढ़ाई की है इसलिए सरकार की ओर से आया वजीफा मुझे मिलना चाहिए। इस पर स्कूल से मेरा नाम काट दिया गया और तीन साल घर बिठा दिया। मेरी राजनीति की शुरुआत वहीं से हुई। फुले के राजनैतिक करियर की शुरुआत 2001 में हुई जब वे पहली बार बहराइच जिला पंचायत की सदस्य चुनी गईं। उसके बाद वे 2005 और 2010 में भी इस पद के लिए चुनी गईं। वे 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर बलहा (सु.) सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक और 2014 में पहली बार सांसद बनी हैं।। फुले ने सखी संप्रदाय संगठन बना रखा है जिसके जरिए स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हित में काम करती हैं।