
कानपुर. शहर का अतिसंवेदनशीन कल्याण पुर थानाक्षेत्र के मस्वानपुर में रविवार देर शाम दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते उपद्रव में बदल गया। दोनों तरफ के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को शांत कराया और एक पक्ष के चार लोगों को महौल बिगाडऩे के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसकी भनक जब भाजपा, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो वे थाने में जाकर हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद जब वो नहीं मानें तो खाकीदारियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़कर पीटा। इस दौरान डीएम सुरेंद्र सिंह, डीआईजी सोनिया सिंह और बिठूर से भाजपा के विधायक अभिजीत सांगा मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
जुलूस के दौरान झड़प
अतिसंवेदनशील इलाके रावतपुर में पिछले दो दिनों से सांप्रदायिक माहौल गर्म था। मोहर्रम के जुलूस के दौरान दोनों सुमदाय के बीच कहासुनी हो गई और वो कुछ देर बात झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में पथराव पथराव हुआ, एक मकान में तोड़फोड़ के बाद आग के हवाले करने की कोशिश की गई। पुलिस ने किसी तरह घर को बचाया तो दोनों पक्षों ने अलग-अलग दर्जन भर वाहनों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने पुलिस जीप और पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की, संघर्ष में एसपी समेत कई लोग घायल हो गए।जुलूस के साथ चल रही पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए भाजपा और बजरंग दल के चार लोगों को अरेस्ट कर लिया। इस दौरान भाजपाइयों ने पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को छोडऩे की मांग की, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें छोडऩे से इंकार कर दिया तो वो हंगामा करने लगे। बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा नारा लगाए जाने पर पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां बरसाईं। कार्यकर्ताओ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। भाजपा कार्यकर्ता मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस ने इकतरफा कार्रवाई करते हुए हमें लोगों को अरेस्ट किया और जब हमने उन्हें रिहा करने की बात कही तो हमारी पिटाई की गई।
धार्मिक होर्डिंग्स फाड़े जाने पर भड़के लोग
शनिवार को दशहरा के अवसर पर रामलला की झांकी निकल रही थी। वहीं गली में लगे हुए ताजिए की झंडिया किसी तरह से टूट कर उखड़ गई, जिसके बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने साउंड सिस्टम पटक दिए। जहां दोनों पक्षों में तू-तू मै-मैं शुरू हो गई। तनाव बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत करवाया। वहीं रविवार को फिर उसी मामले में तनाव के चलते दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक पोस्टर फाडऩे की बात सामने आ रही है। जिसके बाद आज हिन्दू पक्ष के लोगों ने रोड ब्लॉक कर दिया। वहीं रविवार को मोहर्रम के दिन ताजिया निकल रहा था। रोड ब्लॉक की जानकारी से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव कर दिया, जिसके बाद दोनों तरफ से जबरदस्त पथराव किया गया, जिनमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
जमकर दोनों तरफ से पत्थरबाजी
जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा के अंतर्गत बिना रूट के ताजिया निकलने को लेकर 2 पक्ष हुए आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई्र, जिससे कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हो गए। वहीं बवालियों ने आधा दर्जन वाहनों को आग में आग लगा दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। वही पुलिस भी मौके से अपनी जान बचाकर भगती नजर आई। बवाल के एक घंटे बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच कर बवाल पर काबू पाया। इस दौरान शहर के डीएम और डीआईजी मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने में जुटे है। क्षेत्र में भारी तनाव के चलते स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग को बुझाने में लग गई है।
पुलिस, पीएसी के जवान तैनात
लाठीचार्ज की घटना के बाद मौके पर डीएम और डीआईजी पहुंची और लोगां को समझाया। बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने घटना को मामूली बताकर पकड़े गए भाजपाइयों को छोड़े जाने की बात कही। कप्तान सोनिया सिंह ने लाठीचार्ज की घटना को नकारते हुए जय श्री राम का नारा लगाया और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। समाचार लिखे जाने तक पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और इसी को देखते हुए पुलिस, पीएसी के साथ अर्धर्सनिक बल के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। लोगों को घर के अंदर रहने को कहा जा रहा है।