कानपुर

Rain alert: 8 अप्रैल को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, दो दिनों बाद इन क्षेत्रों में आंधी, तूफान, बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आंधी तूफान, बारिश और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 8 अप्रैल से हिमालय क्षेत्र में मौसम में परिवर्तन आएगा। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में आंधी, तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Apr 06, 2025
Feature image

एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 8 अप्रैल को सक्रिय हो रहा है। जिससे पहाड़ी क्षेत्र का मौसम बदलेगा। बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही हिट वेव का अलर्ट भी जारी हुआ है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मध्य और पूर्वी भारत में अगले दो दिनों में गर्मी भीषण गर्मी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बादल भी गरजेंगे। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और हवा का झोंका भी आएगा। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आगामी 7 अप्रैल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पहुंच सकता है। इस हफ्ते कानपुर के मौसम में भी परिवर्तन आएगा 10 और 11 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 7 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सोमवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान साफ रहेगा। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मौसम इस हफ्ते?

मंगलवार 8 अप्रैल का तापमान 26 डिग्री से 40 डिग्री, बुधवार 9 अप्रैल को 25 से 40 डिग्री रह सकता है। गुरुवार के मौसम में परिवर्तन आएगा। जब बारिश होने की जानकारी दी गई है। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। शुक्रवार को बूंदाबांदी के बीच तापमान 24 से 38 डिग्री के बीच रहने की भी संभावना है। शनिवार 12 अप्रैल को 23 से 37 डिग्री और रविवार 13 अप्रैल को 23 से 38 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना है।

Updated on:
06 Apr 2025 06:33 pm
Published on:
06 Apr 2025 06:33 pm