Kanpur murder or suicide कानपुर में कक्षा 2 में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची का शव कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के बंद पड़े डिग्री कॉलेज में मिला, जो अपनी नानी के साथ रहती थी। घटना के बाद से नानी गायब है।
Kanpur murder or suicide कानपुर में 9 साल की बच्ची का शव क्लासरूम में दुपट्टे के बने फंदे से लटका मिला। टीवी चल रही थी। चौकीदार ने सबसे पहले शव को देखा और उसने मामले की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया गया कि बच्ची अपनी नानी के साथ रहती थी। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस नानी की तलाश में है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव मोड़ पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का बाबा बैजनाथ डिग्री कॉलेज है, जो बंद है। जिसमें 9 वर्षीय वैष्णवी पुत्री मंजीत का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय टीवी चल रही थी। चौकीदार ने देखा कि तो उसने वैष्णवी के पिता को फोन किया। मामले की जानकारी कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को दी गई।
इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के निरीक्षण में आईडी कार्ड सामने आया, जिसमें पिता की जगह नाना और मां की जगह नानी लिखा था। पिता मंजीत ने बताया कि वैष्णवी पहली पत्नी से है, जो अपनी नानी के साथ रहती थी और प्राइमरी स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ती थी। दूसरी पत्नी लक्ष्मी से दो बेटियां हैं, जिनमें रिद्धि और कृति उसके साथ बाबू पुरवा में रहती हैं। उसे देर रात चौकीदार ने बताया कि वैष्णवी फांसी पर लटकी हुई है। जानकारी मिलने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ कॉलेज पहुंच गए। वैष्णवी की नानी मौके पर नहीं थी। उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है।
क्या कहता है चौकीदार?
धरमंदपुर निवासी कामता ने बताया कि वैष्णवी की नानी ममता रोज रात में एक बार पूछने जरूर आती थी कि गेट बंद है या नहीं, लेकिन सोमवार की रात को काफी देर रात तक वह दिखाई नहीं पड़ी। इसके बाद वह देखने निकला तो ममता के कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था। उसने आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंदर गया तो बच्ची का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
केविन मंत्री राकेश सचान ने बताया कि बच्ची की सुसाइड की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ममता के मिलने के बाद ही घटना के विषय में जानकारी होगी। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।