कानपुर

सपा-बसपा और कांग्रस को बताया ठगों का गैंग, सियासी जमीन बचाने के लिए महागठबंधन

कानपुर-बंदुलेखंड के मीडिया सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक के लिए बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर समीर सिंह पहुंचे कानपुर, दिए टिप्ट तो विपक्ष पर बोला तीखा जुबानी हमला।

2 min read
Oct 30, 2018
सपा-बसपा और कांग्रस को बताया डगों का गैंग, सियासी जमीन बचाने के लिए महागठबंधन

कानपुर। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर समीर सिंह कानपुर-बुंदेलखंड के चार जिला इकाईयों के साथ बैठक के लिए कानपुर पहुंचे। वो सर्किटहाउस पर उन्होंने पार्टी के मीडिया सेल को संबोधित कर मीडिया से रूबरू हुए। इस मौके पर लोकसभा चुनाव पर सपा व बसपा के संभावित महागठबंधन को ठगों का गिरोह बता डाला। डॉक्टर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव पिछले पांच साल तक सरकार चला नहीं पाए, घर बचा नहीं तो मायावती की पार्टी अपने को जिंदा रखने के लिए जूझ रही है तो कांग्रेस को जनता ने यूपी से पूरी तरह से बेदखल कर दिया है। तीनों दलों ने जनता के विकास के पैसे से अपनी तिजोरियां भरीं। ठगों के गैंग का 2019 में यही हश्रृ होने वाला है। फिर से देश की बागडोर जनता एक इमानदार चायवाले के हाथों में सौपने जा रही है।

पार्टी-घर बचाने में निकाल दिया समय
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सत्रह में से चार जिला इकाइयों कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, कानपुर देहात व कानपुर ग्रामीण के मीडिया के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई। बैठक लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता डॉक्टर समीर सिंह आए थे। दस मौके पर डॉक्टर सिंह ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन्हीं दलों के चलते प्रदेश का विकास नहीं हो सका। पांच साल तक प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती रहीं, जहां मंत्री, विधायक व खुद स्वंम गरीबों के पैसे से अपना घर भरा। 2012 में जनता ने अखिलेश यादव को सत्ता दी, लेकिन वो सरकार चलाने में पूरी तरह असफल रहे। पार्टी और घर को बचाने के लिए लगे रहे। जबकि कांग्रेस एक परिवार क इर्द-गिर्द घूमती रही। । यही वजह है कि 2014 लोकसभाए 2017 विधानसभा और 2018 में नगर निकाय चुनाव जनता ने उन्हें हरवा दिए।

इसलिए लग रहा समय
डॉक्टर सिंह ने कहा कि बदहाल उप्र को योगी सरकार खुशहाली की ओर ले जा रही है। मोदी सरकार की योजनाओं ने समाज के गरीब आदमी को लाभ पहुंचाया। वहीं, अधिकारियों द्वारा की जा रही लापरवाही को स्वीकारते हुए वह बोले कि इतने वर्षो में ढर्रा काफी बिगड़ चुका था। सरकार की मंशा अच्छी है। कहा, बदलाव आने में कुछ तो वक्त लगेगा। इसमें जो भी अधिकारी लापरवाही या गलत काम करेंगे, उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। डॉक्टर सिंह ने कहा कि बीजपी आगामी पांच राज्यों के चुनाव जीतने जा रही है। जनता का पार्टी के नेताओं पर विश्वास है। जबकि विरोधियों के पास मुद्दे नहीं हैं और वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खवि धूमिल करने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं।

जन-जन तक योजनाएं पहुंचाएं
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर समीर सिंह बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और जीत का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं और जो अधिकारी लारवाही करते पाए जाएं उनकी शिकायत सरकार के पास पहुंचाएं। बतादें कानपुर.बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में चार जिला इकाइयों के मीडिया प्रभारी, मीडिया संपर्क प्रमुख तथा लोकसभा एवं विधानसभाओं के मीडिया प्रमुख व मीडिया सह प्रमुख बुलाए गए थे। चार जिला इकाइयों में दो लोकसभा में कानपुर नगर व अकबरपुर आती हैं। इसी प्रकार इन चार जिला इकाइयों के अंतर्गत 14 विधान सभाएं है। बीजेपी लोकसभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत लोकसभा एवं विधानसभा में मीडिया प्रमुखों का मनोनयन किया है। पार्टी में मीडिया प्रभारी और संपर्क प्रमुख क्षेत्रीय स्तर तथा जिला स्तर पर पहले से ही बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें

IIT Kanpur को राहत, रैंक लिस्ट को दोबारा जारी करने के फैसले पर रोक
Published on:
30 Oct 2018 10:59 am
Also Read
View All