कानपुर

प्लानिंग के तहत देशभर के एयरपोर्ट्स पर डिस्पले होगी चकेरी एयरपोर्ट की फोटो और खासियत

कानपुर की लेदर इंडस्ट्री की तरह ही अब शहर के चकेरी एयरपोर्ट की चर्चा पूरे देश में होगी. इतना ही नहीं देश के विभिन्न एयरपोर्ट के जरिए चकेरी एयरपोर्ट की गूंज विदेश तक पहुंचाने की तैयारी भी कर ली गई है.
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 11:11 AM IST
Kanpur
प्लानिंग के तहत देशभर के एयरपोर्ट्स पर डिस्पले होगी चकेरी एयरपोर्ट की फोटो और खासियत

कानपुर। कानपुर की लेदर इंडस्ट्री की तरह ही अब शहर के चकेरी एयरपोर्ट की चर्चा पूरे देश में होगी. इतना ही नहीं देश के विभिन्न एयरपोर्ट के जरिए चकेरी एयरपोर्ट की गूंज विदेश तक पहुंचाने की तैयारी भी कर ली गई है. इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने चकेरी एयरपोर्ट की फोटो और खासियत को देश के सभी एयरपोर्ट में डिसप्ले करके लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्लान बनाया है.

ऐसी मिली है जानकारी
चकेरी एयरपोर्ट से 2 जुलाई को दिल्ली के लिए उड़ान शुरू हुई थी, इसके बाद तब से लगातार इसका विस्तार किया जा रहा है. 8 अक्टूबर से कानपुर और बंगलुरू व मुंबई के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने वाली है. इसके साथ ही 1 नवंबर से कोलकाता और बागडोगरा (दार्जिलिंग) के बीच फ्लाइट शुरू होनी है.

ऐसी है प्‍लानिंग
चकेरी एयरपोर्ट की खासियतों और इसके विस्तार को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. 12 सितंबर को ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से कानपुर-बंगलुरू और मुंबई की सेवाओं का शुभारंभ किया है. इस योजना के तहत चकेरी एयरपोर्ट पर प्रोफेशनल फोटोग्राफर के जरिए फोटोशूट कराया जाएगा. इसके साथ ही कानपुर में होने वाली बिजनेस एक्टिविटी को भी हाईलाइट किया जाएगा.

खासियतों की होगी ब्रांडिंग
दिल्ली एयरपोर्ट, मुंबई, बंगलुरू, कोलकाता, पुणे एयरपोर्ट, बागडोगरा सहित देश के अन्य एयरपोर्ट पर भी चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान की टाइमिंग और इसकी खासियतों की ब्रांडिंग की जाएगी. यह इसलिए किया जा रहा है कि ताकि अन्य एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को चकेरी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट की जानकारी हो सके.

लगातार किए जा रहे हैं प्रयास
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया भी चकेरी एयरपोर्ट को बिजनेसमैन के अनुकूल टाइमिंग रखने पर विचार कर रही है. इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें कि कानपुर से बंगलुरू, कोलकाता, मुंबई और पुणे से बड़े पैमाने पर बिजनेसमैन कानपुर आते और जाते हैं. इसके साथ ही पुणे टेक्निकल हब होने के चलते स्टूडेंट और टेक्निकल ऑफिशियल अपनी सर्विस देने के लिए कानपुर आते हैं. इसके लिए लखनऊ आना पड़ता है, ऐसे में आने-जाने वालों का काफी टाइम खराब होता है.

हो गई है शुरुआत
1 नवंबर से कानपुर से कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो चुकी है. अभी तक वाया दिल्ली कोलकाता फ्लाइट का ऑप्शन था, लेकिन अब कानपुराइट्स डायरेक्ट कोलकाता की उड़ान भर सकेंगे. कानपुर से कोलकाता मात्र 1.30 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. कानपुर से दार्जिलिंग का सफर ट्रेन के जरिए 22 घंटे में पूरा होता है, लेकिन अब चकेरी एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए यह सफर मात्र 3.25 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. पश्चिम बंगाल स्थित दार्जिलिंग जिले के बागडोगरा एयरपोर्ट पर यह फ्लाइट लैंड करेगी.

Published on: