
Now delivery boys throw household waste सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें घर से पार्सल ले जाने के लिए पोर्टर को बुलाया गया। पोर्टर को डिब्बा दिया गया और उसे लोकेशन शेयर की गई। मिले लोकेशन के आधार पर पोर्टर सामान डिलीवरी करने ले जा रहा था, लेकिन मौके पर पहुंचा तो वहां उसे कोई नहीं मिला। इस पर उसने पैकेट देने वाले से संपर्क कर पूछा कि मैडम, यहां कोई दिखाई नहीं पड़ रहा है। मैडम ने जो जवाब दिया, उससे पोर्टर चौंक गया। वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो की शुरुआत में पोर्टल एक घर के सामने खड़ा होता है और मैडम से कहता है कि आप ही ने बुलाया है, आप ही का सामान जाना है। इस पर उसे एक छोटा सा डिब्बा दिया जाता है और लोकेशन शेयर की जाती है। पोर्टर भी पूरे मामले का वीडियो बना रहा है, जिसमें पेमेंट के विषय में पूछा गया कि हुआ कि नहीं? मैडम के ओके कहने पर वह आगे बढ़ जाता है।
लाइव कमेंट्री में पोर्टर कहता है कि लोकेशन ज्यादा दूर नहीं है, 700 मीटर है। लोकेशन पर पहुंचकर पोर्टर इधर-उधर देखता है, लेकिन वहां उसे कोई दिखाई नहीं पड़ता। इसके बाद उसने फिर एक बार मैडम को फोन किया और पूछा कि यहां तो कोई दिख नहीं रहा है। इस पर मैडम ने कहा कि वहीं पर डिब्बे को फेंक दो। इस पर पोर्टर कहता है कि डिब्बा फेंकने के लिए दिया गया है?
पोर्टर कहता है कि पहली बार उसे यह पार्सल फेंकना पड़ रहा है। लेकिन पार्सल को फेंकने के पहले खोलकर देखा कि इसमें क्या है? पार्सल में घर का कचरा भरा हुआ था। अंत में पोर्टर कहता है कि इस समय उसने यही काम शुरू किया है ताकि हम दूसरों का कूड़ा फेंक सकें। यही विकसित भारत है।