आईआईटी में एग्रीकल्चर मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस (मूक्स) में पहली बार फंक्शनल फूड कोर्स में हाउस वाइफ भी रजिस्ट्रेशन करवाकर ऑनलाइन कोर्स कर सकती हैं. अभी तक इस कोर्स में करीब 2000 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
कानपुर। आईआईटी में एग्रीकल्चर मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस (मूक्स) में पहली बार फंक्शनल फूड कोर्स में हाउस वाइफ भी रजिस्ट्रेशन करवाकर ऑनलाइन कोर्स कर सकती हैं. अभी तक इस कोर्स में करीब 2000 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बताया गया है कि ये कोर्स 8 अक्तूबर से शुरू होगा. अभ्यार्थी ऑनलाइन 8 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके अलावा इंटीग्रेटेड पोस्ट मैनेजमेंट कोर्स में बीएससी एजी व केवीके( कृषि विज्ञान केन्द्र) में काम करने वाले रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
ऐसी मिली है जानकारी
आईआईटी कम्प्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के सीनियर प्रो. टीवी प्रभाकर एग्रीकल्चर मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स को देख रहे हैं. इस क्रम में उन्होंने बताया कि फंक्शनल फूड में बीएचयू की प्रो. अमृता पूनिया ऑनलाइन पढ़ाएंगी. यह कोर्स चार हफ्ते का है. इसको लेकर यह जानकारी दी जाएगी कि कौन सा खाना सेहत के लिए अच्छा है और किस तरह से उसको खाना है.
ऐसा दिया उदाहरण
अब उदाहरण के तौर पर हल्दी को ही लें तो, उसमें एंटीबायोटिक गुण होने के अलावा अन्य पोषक तत्व हैं, जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं. इस कोर्स में बीएससी एजी, बीएससी होम साइंस व हाउस वाइव्स भी रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं. कुल मिलाकर रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख़ तक खुद को रजिस्टर्ड करवा कर छात्र इसका पूरा-पूरा लाभ उठा सकते हैं. इसी के साथ ये भी बता दें कि इस कोर्स में बीएससी एजी के छात्रों को पूरा-पूरा फायदा मिलेगा. कोर्स में कृषि विज्ञान केन्द्र में काम करने वालों को भी फायदा मिलेगा.
इनको मिलेगा फायदा
इस बाबत ये जानकारी दी गई है कि इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट का ऑनलाइन कोर्स भी 8 अक्तूबर से शुरू होगा. इसमें कोर्स के शुरू होने वाली तारीख तक रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं. इस कोर्स में बीएससी एजी के छात्रों को पूरा-पूरा फायदा मिलेगा. कोर्स में कृषि विज्ञान केन्द्र में काम करने वालों को भी फायदा मिलेगा. इस कोर्स की रायचूर के प्रो. प्रभुराज ऑनलाइन क्लासेस लेंगे. कोर्स में गुरुवार की शाम तक 1600 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है.