कानपुर

तो हिंडन एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाएगा कानपुर!

पिछले दिन कानपुर से हवाई सफर की शुरुआत करने पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि चकेरी एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट की जगह हिंडन एयरपोर्ट से जोड़ा जाए.
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 4:25 PM IST
Hindon Airport
तो हिंडन एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाएगा कानपुर!

कानपुर . पिछले दिन कानपुर से हवाई सफर की शुरुआत करने पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि चकेरी एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट की जगह हिंडन एयरपोर्ट से जोड़ा जाए. इससे लोगों का काफी वक्त बचेगा और वह कम समय में दिल्ली पहुंच सकेंगे.

योगी आदित्‍यनाथ ने बताया खुद का अनुभव


इस दौरान उन्होंने अपना खुद का अनुभव बताते हुए कहा कि जब भी किसी कार्यक्रम के लिए दिल्ली जाना होता है, प्लेन हवा में आधा घंटा तक चक्कर काटता रहता है और एयरपोर्ट से निकलते-निकलते एक घंटे का वक्त लग जाता है. हिंडन एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतरने से लोगों का समय बर्बाद नहीं होगा और जल्द ही वह दिल्ली पहुंच सकेंगे. उन्‍होंने ये भी कहा कि फ्लाइट कनेक्टिविटी का अभाव होने से विकास के पायदान पर थोड़ा हम पीछे रह गए, लेकिन अब तेजी से विकास किया जाएगा.

दिल्ली ही नहीं बल्कि बंगलुरु और मुंबई के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट


मौके पर सीएम ने ये भी कहा कि कानपुर से सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि बंगलुरु और मुंबई के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जाएगी. इस बारे में जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि हाल ही में उड़ान योजना के तहत आगरा से जयपुर, इलाहाबाद से ग्वालियर, पटना और वाराणसी से पटना की फ्लाइट शुरू की गई है. उन्‍होंने बताया कि दिल्ली में ट्रैफिक की समस्‍या ज्यादा है, यूपी के लोगों को समस्‍या न हो, इसके लिए जेवर एयरपोर्ट बनाने का काम शुरू किया गया. वहीं हिंडन एयरपोर्ट के पास सिविल टर्मिनल बनाने के लिए यूपी सरकार जमीन के साथ पैसा भी देगी.

मेट्रो के लिए जारी की गई धनराशि


सीएम ने कानपुर के लिए एक और खुशखबरी दी. उन्‍होंने कहा कि कानपुर मेट्रो को केंद्र से सहमति मिल गई है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने मेट्रो के लिए धनराशि भी जारी कर दी है. इससे आने वाले कुछ ही समय में कानपुर में मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही आगरा और मेरठ मेट्रो को भी केंद्र से सहमति मिल गई है.

Updated on:
4 Jul 2018, 4:25 PM IST
Published on: