28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, इंद्र देवता प्रसन्न, यूपी में जल्द आने वाले हैं अच्छे दिन

सीएम योगी ने कहा कि हवाई सेवा के साथ ही डिफेंस कॉरीडोर में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vinod Nigam

•

Updated: 4 Jul 2018, 11:19 AM IST

CM Yogi Adityanath in Kanpur UP hindi news

सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, इंद्र देवता प्रसन्न, यूपी में जल्द आने वाले हैं अच्छे दिन

कानपुर. समाजवादी पार्टी ने परिवार का विकास किया तो बसपा ने जनता के वोट से अपनी तिजोरी भरी तो वहीं कांग्रेस ने भी कानपुर की कभी सुधि नहीं ली, जिसके चलते क्रांतिकारियों की नगरी बदहाल हो गई। भाजपा की सरकार आने के बाद शहर की मूलभूति सुविधाओं को पटरी में लाया जा रहा है। मंगलवार से यहां के लोग अब देश ही नहीं विदेश की हवाई यात्रा करेंगे। मौसम भी खुशनुमा है तो इंद्रदेवता भी प्रसन्न। आने वाले दिन उत्तर प्रदेश के लिए नई इबादत लिखेंगे। मजदूरों का शहर फिर से खड़ा होगा और पूरे विश्व में अपना रूतबा हासिल करेगा। यह बात यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गणेश शंकर वि़द्यार्थी एअरपोर्ट से फ्लाइड के हरी झंडी दिखा कर रवाना के बाद अपने संबोधन के दौरान कही। सीएम ने कहा कि हवाई सेवा के साथ ही डिफेंस कॉरीडोर में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है, तो वहीं लेदर इंड्रस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने 26 हजार करोड़ की सौगात दी है। बेरोलगारों को रोजगार मिलेगा और सबका विकास होगा।

इस कंपनी के प्लेन ने भी उड़ान

प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र कानपुर लंबे समय से हवाई मानचित्र से गायब था। भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत निजी विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने कानपुर-दिल्ली फ्लाइट यहां शुरू की है। मंगलवार को चकेरी स्थित अहिरवां एयरपोर्ट पर निर्धारित समय से आधा घंटा विलंब से फ्लाइट दिल्ली से कानपुर पहुंचीं। यहां से विमान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु और सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु और सांसद मुरली मनोहर जोशी के के साथ दिल्ली से मुसाफिरों के साथ प्लेन से कानपुर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ चकेरी एअरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर प्लेन को दिल्ली के लिए रवना किया। हवाई सेवा शुरू होने के बाद सीएम ने कहा कि विकास के लिए हवाई कनेक्टिविटी अपरिहार्य बन गई है। कानपुर जैसे औद्योगिक शहर को इसकी दरकार थी। इससे विकास को गति मिलेगी। कानपुर वासियों का आज सपना पूरा हुआ।


एयरपोर्ट का होगा विस्तार

सीएम ने कहा कि कानपुर की पहचान उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक शहर के रूप में रही है, लेकिन हवाई सेवा की कमी इसे पीछे के पायदान पर खींचती रही। अब यह पहली फ्लाइट शुरू हुई है, जिसका विस्तार भी होगा। कहा कि लखनऊ से हैदराबाद और आगरा से वाराणसी के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। जल्द ही प्रदेश के सभी शहरों को एयर कनेक्टिविटी देंगे। देश का सबसे बड़ा कंज्यूमर स्टेट उत्तर प्रदेश आने वाले समय में एयर कनेक्टिविटी के मामले में सबसे आगे होगा। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि कानपुर, लखनऊ आदि शहरों को दिल्ली के बजाए आईजीए एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी दें तो ज्यादा मुफीद होगा। दिल्ली में ट्रैफिक का भार ज्यादा है। सीएम योगी ने कहा कि घरेलू उड़ान के लिए हिंडन/जेवर एयरपोर्ट में सिविल टर्मिनल बनाया जा सकता है, इससे गैप दिल्ली का दबाव कम होगा।

इन शहरों को भी जोड़ा जाएगा

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, वाराणसी एवं कानपुर की फ्लाइट को हिंडन से जोड़ा जा सकता है। आईजीपीए गाजियाबाद से दिल्ली तक लंबा फ्लाई ओवर बन जाने से दिल्ली पहुचने में बहुत कम समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि कानपुर को देश के प्रमुख शहरों जैसे सूरत, अहमदाबाद, बंगलोर, मुम्बई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता से कानपुर को हवाई सेवा से जोड़ने पर व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि पहले कईबार कानपुर से हवाई सेवा शुरू की गई, लेकिन कुछ दिनों के बंद हो गई। बंद होने के पीछे कई कारण था, जिन्हें अभी मैं खोलना नहीं चाहता था। विपक्षी दलों के चलते पहले मिलें बंद हुई, फिर हवाई सेवा भी धड़ाम हो गई, पर अब ऐसा नहीं होगा।

26 हजार करोड़ की मिली सौगात

देश के लेदर सेक्टर के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को 2,600 करोड़ रुपये की योजना लांच की। इंडियन फुटवियर, लेदर एसेसरीज डेवलपमेंट प्रोग्राम नाम से यह योजना तीन वर्ष के लिए लांच की गई है। कानपुर के रूमा में ऐलन हाउस इंस्टीट्यूट में आयोजित काउंसिल फार लेदर एक्सपोर्ट (सीएलई) के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास स्वास्थ्य की कीमत पर नहीं होगा। खासतौर पर जल स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना ही होगा। हम समृद्धि की ओर बढ़ें, लेकिन पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है। कानपुर में गंगा प्रदूषित है, यह बार-बार आरोप लगता है। इसके लिए अधिकारियों को भेजकर उद्यमियों से बात कराई। वहीं केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि तीन वर्ष बाद जरूरत हुई तो इस सेक्टर के विकास के लिए सरकार और भी धन देगी। उन्होंने कहा कि आज विश्व में निर्यात का संकट पैदा हो रहा है। चीन और जापान जैसे देशों के सामने संकट है। कुछ देशों ने ट्रेड वार छेड़ दी है, लेकिन हम वार नहीं व्यापार करना चाहते हैं। इसके लिए अमेरिका, यूरोपीय देशों और चीन से लगातार बात हो रही है।