
इरफान सोलंकी पर FIR (फाइल फोटो- पत्रिका)
कानपुर में बकरीद से पहले लगने वाली बकरा मंडियों के बीच सियासी और कानूनी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। कानपुर के चमनगंज थाने में उनके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज मैदान में लगने वाली बकरा मंडी से जुड़ा है, जहां मंगलवार देर रात जमकर हंगामा हुआ था।पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, चमनगंज थाना क्षेत्र स्थित हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज में इन दिनों Bakra Market लगी हुई है। बकरीद नजदीक होने के कारण देर रात तक मंडी में भारी भीड़ और कारोबार चल रहा है। आरोप है कि पूर्व विधायक इरफान सोलंकी अपने समर्थकों के साथ मंडी पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें मंडी में आने वाले कारोबारियों और ग्राहकों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी।
इरफान सोलंकी के साथ उनकी पत्नी और सपा विधायक भी मौजूद थीं। इसी दौरान मंडी कमेटी के पदाधिकारियों और सपा नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
बकरा बाजार कमेटी के पदाधिकारी फैज अब्बास, सैम और अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि इरफान सोलंकी और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और धमकी दी। इस मामले में बुधवार को चमनगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई।
वहीं, दूसरी ओर सपा विधायक नसीम सोलंकी के गनर अजीम अहमद की तरफ से भी तहरीर दी गई। आरोप लगाया गया कि मंडी कमेटी के कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई की, वर्दी फाड़ दी और सरकारी कार्बाइन छीनने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में भी तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह माहौल को शांत कराया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
इस पूरे मामले पर ने बताया कि पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। वहीं सपा विधायक के गनर की तहरीर पर भी तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि चमनगंज थाना क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसकी सूचना पर दोनों पक्षों की तरफ से अभियोग पंजीकृत किया गया है। विस्तृत विवेचना की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य प्रकाश में आएँगे उनके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
27 May 2026 07:34 pm
Published on:
27 May 2026 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
